देव दीपावली : बहराइच में 7100 दीपों से जगमग हुआ सरयू तट, अज्ञान के अंधेरे को नष्ट करने का लिया संकल्प
बहराइच, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) के अवसर पर सरयू नदी के पावन तट व श्री मरी माता मन्दिर के निकट सोमवार को प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास बहराइच के तत्वावधान में दशम देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टी सदस्यों ने 7100 दीपक जलाकर अज्ञानरूपी अंधेरे को नष्ट करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, विशिष्ट अतिथि सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर, विभाग प्रचारक डा अवधेश, जिला प्रचारक अजय, संगठन के प्रदेश संरक्षक घनश्याम बाजपेई व अध्यक्ष डा देवेन्द्र कुमार उपाध्याय के साथ साथ संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं ट्रस्टी सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में में भजन संध्या का आयोजन किया गया जहां प्रसिद्ध भागवदाचार्य पंडित शिववंश शास्री ने अपने भजन से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने कहा कि दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शंकर ने इसी दिन असुर त्रिपुरासुर का संहार किया था। त्रिपुरासुर ने देवों से स्वर्ग छीन कर उन्हें स्वर्ग से बाहर कर दिया था। उन्होनें कहा कि देवी देवताओं ने भगवान शिव से त्रिपुरासुर राक्षस का वध करने हेतु निवेदन किया और भगवान शिव ने त्रिपुरासुर असुर का व़ध किया ,इसलिए देवी-देवताओं ने भगवान शिव का आभार जताने के लिए दीप जलाए थे।

विशिष्ट अतिथि राजकिशोर ने कहा कि मान्यता है कि देव दीपावली के दिन देवी-देवता धरती पर उतरकर काशी में दिवाली मनाते हैं। देव दिवाली के दिन दीप दान और नदी स्नान में स्नान करने का बहुत महत्व है। विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचार डा अवधेश ने कहा ने कहा कि यह देश पर्वो और त्यौहारों से पूरे विश्व में अपना विशिष्ट स्थान रखता है जिससे प्रभावित होकर विदेशी लोग भारतीय संस्कृति को अपना.रहे है। उन्होने कहा कि एक समय देवदीपावली कार्यक्रमों में मैं काशी में हिस्सा लेता था, बहराइच में देवदीपावली का आयोजन देखकर मन.बहुत प्रसन्न है, इसके लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य धन्यवाद के पात्र है।
कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव ध्रुव कुमार मिश्र,प्रदेश प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्र, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम निषाद ,प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय गौड़, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वाजपेई, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव,प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग एकता जायसवाल, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य प्रमोद सिंह चौहान, जिला संरक्षक आशाराम उपाध्याय, बी जे पी नेत्री प्रियंका रावत, जिला प्रचार प्रमुख आशीष ,रविन्द्र नाथ मिश्र , वरिष्ठ ट्रस्टी बजरंगबली पाठक , सुमुख पाठक,अतुल गौड़,कमलेश यादव, विभाग प्रचारक डा अवधेश,जिला प्रचारक अजय,नगर प्रचारक दौलत , जिला कार्यवाह भूपेन्द्र, नगर कार्यवाह रमेश कुमार आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर शिवनाथ शिखर , पुण्डरीक पाण्डेय, प्रदीप त्रिपाठी जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, प्रदीप मिश्र जिला उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, अभिषेक दीक्षित जिला महामंत्री शिक्षक प्रकोष्ठ, वरिष्ठ ट्रस्टी रजनीश गुप्ता, नीतीश गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता,मंजू निगम जिला अध्यक्ष महिला विंग, सुष्मिता वर्मा जिला महामंत्री महिला विंग, वरिष्ठ ट्रस्टी रोहित चौधरी, अंकित वर्मा,आलोक पाठक,रजनीश शुक्ल,बच्छराज यादव,अभिषेक चौबे,शोभनाथ पाण्डेय, डा घनश्याम अवस्थी,रिशु चौधरी , कौशलेन्द्र सिंह,, सभासद दुर्गेश पाण्डेय, , आलोक उपाध्याय,, अनिल भारती,सुधांशु सिंह,अनिल वर्मा, उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -यूपी के मौसम में अचानक हुआ बदलाव, लखनऊ समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, सुबह से नहीं हुए सूरज के दर्शन
