वाराणसी पहुंचे CM योगी, देव दीपावली पर आज है विशेष आयोजन
वाराणसी, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुँच गए हैं। जहां वो भव्य देव दीपावली के अवसर पर आज होने वाले आयोजन में शामिल होंगे। सीएम योगी बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे।
गौरतलब है कि योगी सरकार देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करेगी। इनमें एक लाख दीप गाय के गोबर के बने होंगे। साफ़ सफाई करके तिरंगा स्पायरल लाइटिंग से शहर व घाट सजाए गए हैं। देव दीपावली पर 8 से 9 लाख पर्यटकों के आने का अनुमान है। सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किये गए हैं। इस बार देव दीपावली देखने के लिए 70 देशों के राजदूत, डेलीगेट्स समेत तकरीबन 150 विदेशी मेहमान यहां आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी मेहमानों का स्वागत करेंगे। देव दीपावली के इस आयोजन में लेजर शो और लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया गया है।
ये भी पढ़ें -Lucknow: गोल्फ क्लब के नये अध्यक्ष बने IPS सुभाष चंद्रा, मिले 500 से ज्यादा वोट
