Kanpur Weather Today: तीन दिनों में और बढ़ सकती ठंड, मौसम वैज्ञानिक ने जताई संभावना… सिर व कान ढक कर निकलें
कानपुर में तीन दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
कानपुर में तीन दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
कानपुर, अमृत विचार। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीएसए विवि में नवंबर महीने की शनिवार रात सबसे ठंडी दर्ज की गई। विभाग के वैज्ञानिकों ने संभावना जताई कि अगले सप्ताह मंगलवार तक शहर में ठंड बढ़ सकती है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह अधिकतम आद्रता 95 फीसदी व न्यूनतम आद्रता 51 फीसदी दर्ज की गई। विभाग की ओर से आने वाले दिनों में मौसम में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।
सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले सप्ताह मंगलवार तक आसमान साफ रहने से बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा मौसम में रात में ठंड बढ़ेगी। सुबह हल्का कोहरा होने की भी आशंका है।
इस तरह गिरा न्यूनतम पारा
18 नवंबर 12.4 डिग्री सेल्सियस
19 नवंबर 12 डिग्री सेल्सियस
20 नवंबर 12.2 डिग्री सेल्सियस
21 नवंबर 11.8 डिग्री सेल्सियस
22 नवंबर 12 डिग्री सेल्सियस
23 नवंबर 11 डिग्री सेल्सियस
सिर व कान ढक कर निकले
मौसम में मंगलवार तक बदलाव की संभावना है। ऐसे में डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि खासतौर पर अब बुजुर्ग व बच्चों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में सीनियर फिजिशियन डॉ. मनमीत सिंह ने बताया कि इस बदले रहे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को कान व सिर खुला रखकर घर के बाहर निकलने से बचाव करना चाहिए। इसी तरह मॉर्निग वॉकर को भी सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें भी सुबह सर व कान ढककर वॉक करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- UP: प्रेमिका की नृशंस हत्या कर प्रेमी ने खुद भी निगला जहरीला पदार्थ... मौत, हाईवे पर वारदात को दिया अंजाम
