IND vs AUS Final, World Cup 2023 : गेंदबाज दिलाएंगे वर्ल्ड कप...टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रन का टारगेट
अहमदाबाद। ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को यहां भारत को 240 रन पर समेटा। भारत की तरफ से लोकेश राहुल ने 66 जबकि विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने 55 रन पर तीन विकेट चटकाए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट हासिल किए।
Innings Break!#TeamIndia post 2⃣4⃣0⃣ on the board!
— BCCI (@BCCI) November 19, 2023
6⃣6⃣ for KL Rahul
5⃣4⃣ for Virat Kohli
4⃣7⃣ for Captain Rohit Sharma
Over to our bowlers now 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/uVJ2k8mWSt #CWC23 | #MenInBlue | #INDvAUS | #Final pic.twitter.com/22oteriZnE
- सूर्यकुमार यादव को जोश हेजलवुड ने पवेलियन रवाना कर दिया है। सूर्या का कैच विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने लपका। सूर्या ने 28 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 18 रन बनाए। 47.3 ओवरों में भारत का स्कोर 9 विकेट पर 226 रन है।
- भारत को आठवां झटका लगा है। एडम जाम्पा ने जसप्रीत बुमराह को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। बुमराह सिर्फ 1 रन बना पाए। इससे पहले भारतीय टीम ने अपना सातवां विकेट खो दिया है। मोहम्मद शमी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों लपके गए।
5:12 PM : केएल राहुल आउट
भारतीय टीम को छठा झटका लगा है। केएल राहुल मिचेल स्टार्क की गेंद पर विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों लपके गए। राहुल ने 107 रनों का सामना किया और सिर्फ 66 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल रहा।
5:10 PM : भारत के 200 रन पूरे
भारतीय टीम के 200 रन पूरे हो चुके हैं। भारत के 200 रन 40.5 ओवरों में बने हैं। केएल राहुल 66 और सूर्यकुमार यादव 9 रन पर खेल रहे हैं।
2⃣0⃣0⃣ up for #TeamIndia!
— BCCI (@BCCI) November 19, 2023
KL Rahul & Suryakumar Yadav in the middle 👌👌
Follow the match ▶️ https://t.co/uVJ2k8mWSt #CWC23 | #MenInBlue | #INDvAUS | #Final pic.twitter.com/G2cPvMPApY
4:51 PM : रवींद्र जडेजा पवेलियन लौटे
रवींद्र जडेजा पवेलियन लौट गए हैं। जडेजा को जोश हेजलवुड ने विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच आउट कराया। जडेजा इससे पिछली गेंद पर भी बाल-बाल बचे थे, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डीआरएस लिया था जो बर्बाद गया था। 35.5 ओवरों में भारत का स्कोर 5 विकेट पर 178 रन है। सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
4:40 PM : राहुल का धीमा अर्धशतक
केएल राहुल ने 86 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। केएल ने इस दौरान एक चौका लगाया। 35 ओवरों की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर चार विकेट पर 173 रन है। केएल राहुल 50 और रवींद्र जडेजा 9 रन पर खेल रहे हैं।
1⃣7⃣th ODI FIFTY for KL Rahul! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) November 19, 2023
This has been a solid knock in the #CWC23 #Final! 💪 💪
Follow the match ▶️ https://t.co/uVJ2k8mWSt#TeamIndia | #MenInBlue | #INDvAUS | @klrahul pic.twitter.com/MQHeIiG3L4
3:55 PM : विराट कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली ने 56 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की, जिसमें चार चौके शामिल रहे। भारत का स्कोर 25.4 ओवरों में तीन विकेट पर 134 रन है।
3:20 PM : भारत के 100 रन पूरे
16 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 101 रन है। विराट कोहली 34 और केएल राहुल 10 रन पर खेल रहे हैं।
- श्रेयस अय्यर ने फाइनल मैच में निराश किया है। श्रेयस सिर्फ चार रन बना पाए। श्रेयस को पैट कमिंस ने विकेट के पीछे जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 81 रन है।
2:45 PM : फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा
भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। रोहित शर्मा 47 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया।
2:25 PM : शुभमन गिल OUT
टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। स्टार्क ने शुभमन गिल को चलता किया है। गिल का कैच एडम जाम्पा ने लपका। गिल सात गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ चार रन बना सके। भारत का स्कोर 4.2 ओवरों में एक विकेट पर 30 रन है। विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
2:04 PM : भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. शुभमन गिल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर मिचेल स्टार्क कर रहे हैं.
1:35 PM : भारत की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
🚨 Toss & Team News from Narendra Modi Stadium, Ahmedabad 🚨
— BCCI (@BCCI) November 19, 2023
Australia have elected to bowl against #TeamIndia in the #CWC23 #Final.
A look at our Playing XI 👌
Follow the match ▶️ https://t.co/uVJ2k8mWSt#MenInBlue | #INDvAUS pic.twitter.com/433jmORyB3
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
आपको बता दें कि भारत अभी तक अपने सभी 10 मैच जीत कर फाइनल में पहुंचा है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। यह केवल दूसरा अवसर है जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में 2003 में खेले गए विश्व कप का फाइनल इन दोनों टीम के बीच खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। जानकारों के अनुसार पिच ड्राई नजर आ रही है, ऐसे में स्पिनर्स आज के मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारत पाकिस्तान मुकाबले की तुलना में पिच अलग नजर आ रही है। पिच को ज्यादा रोल नहीं किया गया है। खेल के प्रगति के साथ-साथ पिच धीमी होती चली जाएगी।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा, 'टीम इंडिया को शुभकामनाएं। 140 करोड़ भारतीय आपकी जय-जयकार कर रहे हैं। आप अच्छा खेलें और खेल भावना को बरकरार रखें।
All the best Team India!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2023
140 crore Indians are cheering for you.
May you shine bright, play well and uphold the spirit of sportsmanship. https://t.co/NfQDT5ygxk
----------
ये भी पढ़ें : राहुल द्रविड़ भाई मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े रहे, उनके लिए यह विश्व कप जीतना होगा : रोहित शर्मा
