मथुरा: रंगनाथ मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, भक्तों का उमड़ा सैलाब

मथुरा: रंगनाथ मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, भक्तों का उमड़ा सैलाब

मथुरा। वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में आज ठाकुर रंगनाथ भगवान ने गिरि गोवर्धन धारी स्वरूप में दर्शन देकर भक्तों को कृतार्थ किया। इस दौरान बांसुरी धारण किए ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान को अन्नकूट प्रसाद निवेदित किया गया। जिसके दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। 

बता दें रंगनाथ मंदिर में कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर अन्नकूट महोत्सव की परंपरा है। मंदिर प्रबंधन ने कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विधिविधान पूर्वक अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया। सुबह से ही मंदिर के सेवायत विद्वानों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। ठीक साढ़े बारह बजे जैसे ही धूर गोले की आवाज के साथ दर्शन खुलने का संकेत हुआ। रंगनाथ भगवान की जय-जयकार से मंदिर परिसर अनुगुंजित हो उठा। 

सेवायतों द्वारा वैदिक मंत्रोचार से ठाकुर जी की आराधना की। गिरि गोवर्धनधारी स्वरूप भगवान की कुंभआरती उतारकर अन्नकूट प्रसाद निवेदित किया गया। विविध प्रकार के व्यंजन, स्वर्णरजत निर्मित थाल में सजाए गए थे। जिसके दर्शनार्थ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़े।

ये भी पढे़ं- मथुरा: पटाखा बाजार अग्नित्रासदी के दो और घायलों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई चार