फर्रुखाबाद: बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सजीव पारिया गिरफ्तार, जानें मामला
अदालत ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा जेल
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया एडवोकेट को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने पारिया को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया। अधिवक्ता संजीव पारिया ,शिवप्रताप सिंह चीनू व अनुपम दुबे के खिलाफ वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव वाजपेई ने कचहरी में अराजकता फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में फतेहगढ़ पुलिस ने आज एडवोकेट संजीव पारिया के आवास पर छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे के विवेचक निरीक्षक अपराध कमलेश कुमार ने पारिया की फतेहगढ़ चौराहे से गिरफ्तारी दिखाई है। पारिया को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिलाजेल फतेहगढ़ भेज दिया। अधिवक्ता राजीव वाजपेई ने बताया यह तो होना ही था।
पारिया के विरुद्ध अनेकों प्रमाणित साक्ष्य है। यह लोग कचहरी में अराजकता फैलाते थे। बताते चले संजीव पारिया डेढ़ दशक तक बार एसोसिएशन के महासचिव के पद पर कार्यरत रहे। अनुपम दुबे के जेल जाने के बाद संजीव का क्षरण काल शुरू हो गया।
वकील राजीव बाजपेई द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उन्होंने उच्च न्यायालय प्रयाग राज का दरबाजा खटखटाया लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अनुपम दुबे के साथ पारिया का नाम जुड़े होने की वजह पुलिस प्रशासन की नजर उन पर टेड़ी हो गई। नतीजतन आज उन्हें जेल जाना पड़ा।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि सजीव पारिया के बिरुध्द जानलेवा हमला करने समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। संजीव पारिया को बार कौशल ऑफ इंडिया देश के किसी न्यायाल में वकालत नामा लगाने पर रोक लगा चुका है। जिसमे अधिवक्ता शिवकुमार चीनू व आगरा जेल में बंद अनुपम दुवे का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें:-मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक के नीचे घुसी कार, छह लोगों की दर्दनाक मौत
