Diwali 2023: दीपावली कल, जानें लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि... शुभ मुहूर्त, इस तरह करें पूजा, दूर होगी हर बाधा

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

दीपावली का त्यौहार कल मनाया जाएगा।

कानपुर में दीपावली के त्यौहार पर आयुष्मान योग में लक्ष्मी-गणेश व कुबेर की कृपा बरसेगी। अमावस्या तिथि 12 नवंबर रविवार को दोपहर 02:44 बजे से शुरू होगी।

कानपुर, अमृत विचार। सुख-समृद्धि और संपन्नता के महापर्व दीपावली पर रविवार को आयुष्मान और सौभाग्य योग का अदभुत संयोग बन रहा है। इस योग में पूजन से माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की असीम कृपा बरसेगी। पद, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य की प्राप्ति और कारोबार में समृद्धि आएगी।

ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार द्विवेदी के मुताबिक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 12 नवंबर रविवार को दोपहर 02:44 बजे से शुरू होकर 13 नवंबर सोमवार दोपहर 02:56 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर अमावस्या तो 13 नवंबर को होगी, लेकिन अमावस्या तिथि में प्रदोष काल 12 नवंबर को प्राप्त हो रहा है। इस कारण दीपावली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर आयुष्मान योग बन रहा है। इस योग का निर्माण रविवार संध्याकाल 04 बजकर 25 मिनट तक है। इस योग में दीपावली समृद्धिशाली, सुख, सम्पन्नता दायक होगी। ज्योतिष शास्त्र में आयुष्मान योग बहुत शुभ माना जाता है। सौभाग्य योग संध्याकाल 04 बजकर 25 मिनट से अगले दिन 13 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक है। इस योग में धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी। 

शास्त्रों में संपूर्ण रात्रि जागरण का विधान

शिवरात्रि, होलिका दहन, शरद पूर्णिमा की भांति दीपावली में भी शास्त्रों में संपूर्ण रात्रि जागरण का विधान है। माना जाता है कि दीपावली पर मां लक्ष्मी का पृथ्वी पर आगमन होता है, दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश जी के साथ धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। 
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 05. 11 बजे से शाम 07. 39 बजे तक। 

महानिशीथ काल पूजा मुहूर्त

रात्रि 11:39 से 12:31 बजे तक
सिंह काल : रात्रि 12:12 से 02:30 बजे तक

शुभ चौघड़िया पूजा मुहूर्त

अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 01:26 से 02:47 बजे तक

सायंकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 05:20 से 10:25 बजे तक

रात्रि मुहूर्त (लाभ)- 01:44 से 03:23 बजे तक

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2023: तस्वीरों में देखे कानपुर का धनतेरस, बाजारों पर जमकर हुई धनवर्षा… इतने करोड़ का हुआ कारोबार

संबंधित समाचार