आगरा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ बेल्हा का लाल, अकेला पुत्र होने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड!

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

रानीगंज, प्रतापगढ़। आगरा में ड्यूटी के दौरान बेल्हा का लाल शहीद हो गया। सीने में तेज दर्द के बाद जवान की सांसे थम गईं। खबर आते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। प्रशासनिक अधिकारी शाम को शहीद के घर पहुंचे। रानीगंज तहसील के प्रजापतिपुर निवासी उमेश कुमार दुबे (32 वर्ष) सेना के मेडिकल कोर में नायक पद पर आगरा में तैनात थे।

Untitled-22 copy

बुधवार सुबह करीब नौ बजे सीने में दर्द उठने के बाद उनकी मौत हो गई। वह गांव के कमलेश नारायण दुबे के इकलौते बेटे थे। दोपहर में उमेश के साथ सेना में ही तैनात बराछा चिलबिला के अरुण कुमार दुबे ने परिवार को हादसे की सूचना दी।

इसके बाद सेना से भी खबर आई तो परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। कुछ लोगों के साथ पिता आगरा के लिए रवाना हो गए।

अकेला पुत्र होने से उमेश पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उमेश की तीन बहन कोमल, मोनी प्राची हैं। अभी प्राची की शादी नहीं हुई है। जवान की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह मई में ड्यूटी पर गया था और दीपावली में आने की बात कही थी। पत्नी नेहा द्विवेदी इन दिनों मायके में थीं।

एसडीएम रानीगंज शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि नायक उमेश दुबे के शहीद होने की जानकारी मिली। इसके बाद उनके घर नायब तहसीलदार को भेजा गया। पार्थिव शरीर गुरुवार को लेकर परिवार के लोग आएंगे। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: केजीएमयू में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानें कितने रुपये देने का हुआ आदेश

संबंधित समाचार