National Unity Day: सरदार पटेल ने एकता को दिया बढ़ावा, सपा ने मनाई Sardar Patel की जयंती

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। सपा की ओर से मंगलवार को पूर्व गृह मंत्री की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे हर्ष व उल्लासपूर्ण तरीके से मनाई गयी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट की अध्यक्षता मे गोष्ठी का आयोजन हुआ। 

गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार निषाद ने किया। सर्वप्रथम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर मल्याणपर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात गोष्ठी मे पार्टी के वक्ताओं व नेताओं द्वारा सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृत्तव पर प्रकाश डाला गया और देश की आजादी व नवनिर्माण मे उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।

अपने अध्यक्षीय उदबोधन मे जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल मजबूत,अडिग और दृढ संकल्पित व्यक्तित्त्व के धनी थे। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद मे एक किसान परिवार मे हुआ था, सरदार पटेल कानून के अच्छे जानकार थे, लंदन जाकर उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। आजादी के बाद सरदार पटेल ने पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र मे पिरोने मे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें भारत का लौह पुरुष व बिस्मार्क भी कहा जाता है।

उन्होंने जात- पांत, ऊंच नीच, गरीब- अमीर के भेदभाव को समाप्त कर सभी को एक जुटता व अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान,जिला उपाध्यक्ष शकील मेकरानी, अनिल यादव, राम जी यादव, अवधेश वर्मा, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी नंदेश्वर नन्द यादव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी पेशकार राव, अल्पसंख्यकसभा के राष्ट्रीय सदस्य अली मेंहदी जाफरी,  जिला सचिव एड० मिथुन वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष नदीमुल हक तन्नू, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, राम प्रताप गुप्ता, अमरदीप यादव, विनोद यादव, रचित मिश्रा, दिनेश लोधी,  नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा, सभासद साजिद अली राजू, संतोष यादव आदि नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : जयंती पर सपा ने लौह पुरुष को किया श्रद्धासुमन अर्पित

संबंधित समाचार