UP News: सभाजीत सिंह दोबारा बनाए गए AAP के यूपी प्रदेश अध्यक्ष, छह माह के लिए बढ़ा कार्यकाल

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

दिनेश पटेल को भी दोबारा बनाया गया प्रदेश महासचिव

अमृत विचार, लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने रविवार को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव के कार्यकाल को छह महीने बढ़ा दिया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह को अब फिर से आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दिनेश पटेल को भी दुबारा प्रदेश महासचिव बनाया गया। हालांकि पार्टी आलाकमान ने यह नियुक्ति सिर्फ छह महीने के लिए की है।

दरअसल, साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद अभी तक आम आदमी पार्टी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित नहीं की थी। वहीं पार्टी ने प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जेल जाने के बाद पार्टी ने संगठन को एकजुट रखने और मजबूत बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ संदीप पाठक की ओर से की गई है।

बता दें कि सभाजीत सिंह को साल 2019 ने आम आदमी पार्टी ने यूपी का पहला प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। साथ ही पार्टी ने दिनेश पटेल पहला प्रदेश महासचिव घोषित किया था। वहीं पार्टी आलाकमान ने दोबारा दोनों पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें:- अमेठी: आवास के नाम पर सभासद पर पैसे हड़पने का लगा आरोप

संबंधित समाचार