मुरादाबाद : मोटे अनाज को लेकर किसानों को किया जा रहा जागरूक, 495 लोगों को दी गई मिनी किट
28 अक्टूबर को लखनऊ में होगी राज्यस्तरीय कार्यशाला, मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित
मुरादाबाद, अमृत विचार। मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार पर सरकार का खास जोर है। इसकी खेती के लिए भी किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। हालांकि जिले में 495 किसानों को मिनी किटों का वितरणों किया गया है,जो मोटे अनाज की खेती कर रहे है। अन्न योजना को बढ़ावा देने वाले किसानों को शासन स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। 28 अक्टूबर को लखनऊ में एक राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसे मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इस कार्यशाला में जिले से 50 किसान हिस्सा लेंगे। इनके अलावा कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल होंगे।
केंद्र सरकार इस साल को अंतर्राष्ट्रीय मिलेटस के रुप में मना रही है। अन्न (मिलेट्स) पर जोर दिया जा रहा है। इस अनाज के सेवन से लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पुराने जमाने में अधिकांश लोग मोटे अनाज का ही उपयोग करते थे। जिससे लंबे समय तक लोग स्वस्थ्य रहते थे। अब सरकार ने इसके लिए किसानों को जागरुक करने का काम किया है। पहले बड़े स्तर पर बाजरा और ज्वार की खेती होती थी, लेकिन धीरे-धीरे इसकी पैदावार कम होती चली गई। अब तो किसान दालों का उत्पादन भी बहुत कम कर रहा है। सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए खाद्य पदार्थों में शामिल कर रही है। इनका समर्थन मूल्य भी दूसरी फसलों से ठीक है। गन्ना, धान और गेहूं के अलावा मोटे अनाज की खेती करने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया जा रहा है।
जनपद में अब तक संकर ज्वार की 60 किट, संकर बाजरा की 203, कोदो की 66, संबा की 80 और रागी की 86 मिनी किटों का वितरण किया जा चुका है। कोदो धान की तरह ही होता है। लेकिन इसे पानी की ज्यादा जरुरत नहीं होती और पैदावार अच्छी होती है। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को जानकारी दे रहे हैं कि पहले कम हेक्टेयर में मोटे अनाज की खेती करें। इससे फायदा मिलने पर खेती का क्षेत्रफल बढ़ाया जाएगा।
विकास भवन में मिलेट्स की शॉप भी खुली हुई है। जिसमें जैविक रुप से तैयार चावल, सरसों का तेल, शहद की बिक्री की जाती है। मिलेट्स से तैयार भी उत्पाद भी बेचे जाते हैं। उप कृषि निदेशक ऋतुषा तिवारी ने बताया कि किसानों को श्री अन्न योजना के प्रति जागरुक किया जा रहा है। 28 अक्टूबर को लखनऊ में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले से 50 किसान शामिल होंगे। इस कार्यशाला को खुद मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे और किसानों को मोटे अनाज के बारे में जानकारी देंगे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: महिला पंचायत सदस्य के साथ फरार, फूट फूट कर रोया पति
