बरेली: पति की मौत पर श्मशान पहुंची पत्नी, बोली ससुरालियों ने कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कई वर्षों से अलग रह रही पत्नी पति की मौत की खबर सुनते ही श्मशान पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या की गई है। उसे बिना बताए ही शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। शिकायत पर पुलिस श्मशान भूमि पहुंची और चिता से शव को …

बरेली, अमृत विचार। कई वर्षों से अलग रह रही पत्नी पति की मौत की खबर सुनते ही श्मशान पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या की गई है। उसे बिना बताए ही शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। शिकायत पर पुलिस श्मशान भूमि पहुंची और चिता से शव को निकाल लिया। इस बीच वहां जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया उसमें मौत का कारण पता नहीं चल सका। डाक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है।

इज्जतनगर के वीरसावरकर नगर निवासी गीतेश्वरी की शादी मुंशी नगर निवासी पंकज कौशिक के साथ हई थी। उनका 10 साल का बेटा अभिनव है। बीते कुछ सालों से विवाद के चलते गीतेश्वरी मायके में रह रही थीं।

गीतेश्वरी को पंकज सात हजार रुपये महीना दिया करते थे। मंगलवार रात पंकज की तबियत बिगड़ी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बुधवार को परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए संजय नगर श्मशान भूमि ले गए।

जानकारी होते ही गीतेश्वरी मौके पर पहुंची और ससुरालियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पंकज की हत्या कर दी है और शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर रहे हैं। ससुरालियों ने पंकज की मौत की सूचना उसे नहीं दी। गीतेश्वरी की सूचना पर पुलिस श्मशान भूमि में पहुंच गई। यहां जमकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई।

चूंकि गीतेश्वरी पति की हत्या का आरोपी लगा रही थीं इसलिए पुलिस ने चिता से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तब तक शव को जलाया नहीं गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पंकज की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ डाक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है।

नहीं जला था शरीर का कोई भी हिस्सा
महिला का आरोप था कि उसके पति को भांजे ने मुखाग्नि दी थी। लेकिन पीएम रिपोर्ट के मुताबिक पंकज के शरीर का कोई भी हिस्सा आग की चपेट में नहीं आया था। अगर चिता में आग लगी होती तो उनका शरीर जरूर आग की चपेट में आता।

बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को फिर से श्मशान ले गए। जहां पंकज के बेटे अभिनव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान पंकज की ससुराल पक्ष के तमाम लोग वहां मौजूद रहे।

“महिला ने पति की मौत के बाद ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। यदि उनकी हत्या की गई है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”— केके वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर

संबंधित समाचार