बरेली: वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ जल्द वंदे मेट्रो की भी होगी शुरुआत

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी शनिवार को बरेली जंक्शन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर दो पर उनकी विशेष ट्रेन रुकी तो स्काउट गाइड के बच्चों ने स्कार्फ पहनाकर उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें : बरेली: गौ रक्षक के साथ पुलिस ने दिखाई गुंडागर्दी, जेल भेजने की दी धमकी

इसके बाद वह सीधे पावर केबिन के पास मौजूद रिले रूम पहुंचे। ताला खुलवाकर यहां उन्होंने जगह कम होने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और इसमें किए जाने वाले बदलाव के बारे में बताया। फिर वह प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रधानत्री वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टाल पर रुके और यहां मौजूद उत्पादों के बारे में जानकारी ली।

यहां निरीक्षण करते हुए सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे। यहां उन्होंने झंडे का उड़ा हुआ रंग देख कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इंजीनियरिंग के अधिकारियों को निर्देश दिए की रंग फेड होने पर इसको बदला जाना चाहिए।

इसके बाद रेस्ट हाउस पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक सामान्य निरीक्षण था। बरेली होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस तो चलाई ही जायेगी। इसके अलावा वंदे मेट्रो को लेकर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने वंदे भारत में चेयर कार के साथ जल्द एसी स्लीपर कोच जोड़ने की बात भी कही।

ये भी पढ़ें- बरेली: बालिकाओं के निवाले के साथ एनजीओ का धोखा

संबंधित समाचार