भवाली: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू और शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि
भवाली, अमृत विचार। भवाली-नैनीताल रोड सरताज फार्म सभागार में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
सभा मे भवाली के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण करने के बाद भवाली के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी लोगों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमाएं एकत्रित होकर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया ।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार सदस्य हरिशंकर कंसल ,अतुल साह,मानवेन्द्र साह ,राजेंद्र लाल साह ,धनी दुमका ,लक्ष्मी नेगी को सम्मानित किया गया।इस दौरान महिला ज़िलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ,पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन अधिकारी ,दयाल आर्य ,पुष्पेश पाण्डे ,सुजान सिंह रजवार ,पंकज आर्य ,हरेंद्र आर्य ,महिला अध्यक्ष भवाली जानकी आर्य ,रम्भा साह,तुलसी बिष्ट ,सुमन आर्या ,ममता पंत ,लीला अधिकारी ,अनीता आर्य ,अंजू चौधरी ,पीयूष नेगी ,योगेश कुमार ,सददा मियां ,भगवत् प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
