अयोध्या : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर सांसद का हुआ स्वागत
अयोध्या, अमृत विचार। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में पास होने के बाद अयोध्या सांसद लल्लू सिंह का सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार ने सनातन परम्परा के यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता को लोकतंत्र में चरितार्थ करके दिखलाया है।
उन्होने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनका हक दिलाएगा। मोदी सरकार का यह निर्णय आने वाले समय में एक विकसित व समृद्ध भारत निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा। अधिनियम से सही मायने में महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा। सत्ता व नेतृत्व उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र ने कहा अधिनियम के पास होने से महिलाओं में उत्साह का माहौल है। महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने कहा कि अधिनियम से सत्ता व नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी तय हो रही है।
इस मौके पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में महामंत्री प्रतिमा शुक्ला, नीलम जायसवाल, शकुन्तला त्रिपाठी, अशोका द्विवेदी, प्रसून लता सिंह, विनीता मोदनवाल, लक्ष्मी पाण्डेय, आभा सिंह, स्मृता तिवारी, पुनीता गुप्ता, शामिल रही।
