'प्रधानमंत्री एक और सपना बेच रहे हैं', महिला आरक्षण विधेयक पर सिब्बल का आरोप

'प्रधानमंत्री एक और सपना बेच रहे हैं', महिला आरक्षण विधेयक पर सिब्बल का आरोप

नई दिल्ली। पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बेचा जा रहा "एक और सपना" है और इसका लाभ महिलाओं को 2029 में ही मिल सकेगा।

केंद्र सरकार ने संसद के निचले सदन, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने से संबंधित ऐतिहासिक ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को मंगलवार को लोकसभा में पेश किया। राज्यसभा सदस्य सिब्बल ने कहा कि विधेयक को राजनीतिक मकसद से लाया गया है और उनके लिए यह समझना "आश्चर्यजनक" था कि भाजपा सरकार के 2014 में सत्ता में आने के नौ साल और चार महीने बाद यह विधेयक आज क्यों पेश किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘कई वर्षों से यहां तक ​​कि 2014 से पहले भी अधिकतर राजनीतिक दलों की यह मांग रही है कि इस विधेयक को संसद में पेश किया जाए और पारित किया जाए। इसलिए, अगर मोदी जी वास्तव में महिला सशक्तिकरण में दिलचस्पी रखते तो उन्होंने 2014 में विधेयक पेश किया होता।’’

सिब्बल का कहना था, ‘‘2010 में जब इसे कांग्रेस द्वारा पेश किया गया था, तो पार्टी के पास पूर्ण बहुमत नहीं था और इसलिए इसे पारित नहीं किया जा सका।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक और सपना बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इसे 2024 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले श्रेय लेने के राजनीतिक मकसद से पारित किया गया था, हालांकि महिलाओं को इसका लाभ 2029 में ही मिलेगा।’’

यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन विधेयक: केंद्रीय मंत्रियों से लेकर भाजपा नेताओं ने बताया ऐसिहासिक कदम, जानिए क्या कुछ कहा?

ताजा समाचार

झारखंड विधानसभा चुनावः पहली बार वोट डालेंगे 11.84 लाख मतदाता, 1.13 लाख मतदाता 85 साल से अधिक
Kundarki Assembly By Elections : पहले दिन तीन कांग्रेस नेताओं ने खरीदे पर्चे, 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं दरक्शा खान भी शामिल 
Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा 
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन
उन्नाव में साइबर ठगों के हौसले बुलंद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगे 8-8 लाख
PAK vs ENG : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया, स्पिनर नोमान अली-साजिद खान ने लिए सभी 20 विकेट