'मन की बात' को लेकर 100 घंटे की मैराथन, लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दी बधाई
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' को लेकर 100 घंटे की चली मैराथन पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बधाई प्रेषित की।
शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम काे लेकर भाजपा की 'मन की बात' कार्यक्रम की टीम के इंचार्ज और प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने 100 घंटे मैराथन का प्रण लिया था।
इस कार्यक्रम के 100 एपिसोड को लेकर बिना रुके एक एपिसोड पर एक घंटे तक एक व्यक्ति द्वारा मन की बात कार्यक्रम को रखा गया। 10 हजार विद्यार्थी इस अभियान के साथ जुड़े। उन्होंने इसके लिए पूरी टीम को बधाई दी।
शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन डेवलपमेंट महिला आधारित विकास के बारे में विशेष तौर पर उल्लेखित किया। चंद्रयान-3 में भी महिला वैज्ञानिकों की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में अनेक विषयों को छूते हैं। उन्होंने रक्षाबंधन के पर्व पर लोकल फॉर वोकल की भी अपील की।
ये भी पढ़ें- MP Election: CM शिवराज से पहले कमलनाथ की बड़ी घोषणा, जनता को देंगे ये 11 सौगातें
