Fourlane: रुद्रपुर-काठगोदाम फोरलेन का निर्माण अगले साल अप्रेल में होगा पूरा 

हरियाणा की कंस्ट्रक्शन कंपनी बारिश बंद होने के बाद शुरू कर देगी निर्माण कार्य

Fourlane: रुद्रपुर-काठगोदाम फोरलेन का निर्माण अगले साल अप्रेल में होगा पूरा 

49 किमी. फोरलेन में से अब तक पूरा हो चुका है 37 किमी. का कार्य पूर्ण  

रुद्रपुर, अमृत विचार। छह साल बाद रुद्रपुर-काठगोदाम फोरलेन निर्माण की उम्मीद है। हरियाणा की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने निर्माण कार्य की शुरुआत की है, लेकिन बारिश के कारण अभी निर्माण कार्य रूका हुआ है। बारिश थमने के बाद कंपनी तेजी से इस कार्य को शुरू कर देगी। अप्रैल 2024 के अंत तक इस फोरलेन के निर्माण को पूरा करेगी।

दरअसल, गुजरात की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पहले अक्तूबर 2017 में रुद्रपुर से काठगोदाम तक 6 करोड़ 50 लाख की लागत से 49 किमी. तक फोरलेन का निर्माण कार्य भी शुरू किया था। शुरुआती चरण में कंपनी ने 24 किमी. का काम पूर्ण किया था। यह काम भी बजट के अभाव में बंद कर दिया। एनएचएआई के दबाव में फिर कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू कर किया था अब तक मात्र 37 किमी. तक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया, जबकि 12 किमी. का काम शेष बचा हुआ है।

कंपनी के काम करने से हाथ खड़ा करने पर एनएचएआई मुख्यालय ने दूसरी कंपनी के लिए टेंडर निकाले। अब हरियाणा की गावर कंपनी इस कार्य को पूरा करेगी। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार पहले इस फोरलेन का निर्माण दिसंबर 2024 के अंत तक पूर्ण होने की उम्मीद है। लेकिन टेंडर की प्रक्रिया लेट होने और अन्य कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण कंस्ट्रक्शन कंपनी इस काम को शुरू नहीं करा पायी। अब सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। जल्द ही कंपनी निर्माण कार्य की शुरुआत करेगी और अप्रैल 2024 तक इसे पूरा करेगी।


हरियाणा की कंस्ट्रक्शन कंपनी गावर इस कार्य को कर रही है। बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। बारिश बंद होते ही कंपनी कार्य करना शुरू कर देगी। अप्रैल 2024 तक रुद्रपुर-काठगोदाम फोरलेन निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।

-मीनू, मैनेजर, एनएचएआई