चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाली जगह का नाम PM Modi ने रखा शिव शक्ति, मौलाना सैफ अब्बास ने जताई आपत्ति

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जहां चंद्रयान -3 ने अपना पहला कदम रखा, उस स्थान को शिव शक्ति का नाम दिया है। पीएम मोदी के इस नामकरण शिवशक्ति प्वाइंट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वहीं राजधानी लखनऊ में मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने शिव शक्ति नाम को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हमारे मुल्क के वैज्ञानिकों और इसरो ने जो कामयाबी हासिल की है। यह कामयाबी मुल्क की कामयाबी है। इसको इस तरह से कहना सही नहीं है। इसका नाम हिंदुस्तान होना चाहिए।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी विदेश दौरे से लौटते ही शनिवार को सीधा इसरो पहुंचे। यहां उन्होंने चंद्रयान -3 मिशन से जुड़े देश के वैज्ञानिकों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान 3 के लैंडर ने सबसे पहले जहां अपना कदम रखा उस जगह को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। साथ ही जहां पर चंद्रयान 2 का लैंडर गिर गया था, उस जगह को 'तिरंगा' नाम दिया है। इसके अलावा 23 अगस्त को 'नेशनल स्पेस डे' के तौर पर मनाने की घोषणा की है।

वहीं लैंडिंग पॉइंट का नाम शिवशक्ति रखने पर मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि हमारे मुल्क के साइंटिस्टों की मेहनत और इसरो ने जो कामयाबी हासिल की है। यह कामयाबी मुल्क की कामयाबी है। इसको इस तरह से कहना सही नहीं है। इसका नाम हिंदुस्तान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये देश के 140 करोड़ जनता का गर्व है। इसमें सबकी दुआएं और इसरो के साइंटिस्टों की मेहनत है। साउथ पोल के ऊपर जहां विक्रम लैंडर लैंड किया है।  मैं समझता हूं उसका नाम भारत, इंडिया या हिंदुस्तान रखना चाहिए। यह सबके लिए मुनासिब रहता। हमेशा के लिए वहां पर हिंदुस्तान का तिरंगा लहराएगा।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: मुजफ्फरनगर के स्कूल में बच्चे पर थप्पड़ को लेकर बोले ब्रजेश पाठक - कानून राज को मेंटेन करेंगे

संबंधित समाचार