लखनऊ: चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर यूपी के दोनों डिप्टी CM का बयान, कहा- चांद पर फहरेगा तिरंगा

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूरे देश में प्रार्थना और दुआएं मांगी जा रही हैं। चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। दरअसल, चंद्रमा के साउथपोल पर अभी तक किसी भी देश ने अपना मिशन नहीं किया है। ऐसे में इसरो से लेकर सभी की नजरें चंद्रयान-3 पर बनी हुई है। वहीं सफल लैंडिंग को लेकर उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि यह भारत के लिए गर्व की बात है। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है। आज पूरा देश प्रार्थना कर रहा है, मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराएगा।

वहीं चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा क‍ि चंद्रयान-3 मिशन भारत की शान है। मैं देश के नागरिकों और मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अदा की गई नमाज, मदरसे के बच्चों ने मांगी दुआ

संबंधित समाचार