Farrukhabad News : गंगा पार में बाढ़ का कोहराम जारी, पास में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुश्किलें
फर्रुखाबाद में गंगा पार में बाढ़ का कोहराम जारी।
फर्रुखाबाद में गंगा पार में बाढ़ का कोहराम जारी। बाढ़ से पास में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गंगा नदी में आई बाढ़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। गंगा का जल 137.15 मीटर पर स्थिर हो जाने के कारण गंगा पार क्षेत्र में रहने वालों की मुश्किलें औऱ बढ़ गई हैं। हालांकि समाज सेवी संस्थाएं प्रभावित क्षेत्र में पहुंच कर राहत सामिग्री बांट रही हैं। लेकिन बाढ़ पीड़ितों के लिए यह राहत ऊँट के मुंह मे जीरा सावित हो रही है।
अमृतपुर प्रति निधि के अनुसारगंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद आज फिर पानी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिससे गंगापार के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई पड़ रही हैं। पानी की धार से कटे हुए संपर्क मार्गों से लोग जान जोखिम मे डालकर निकलने को मजबूर है। लंबे समय से रुकी बाढ़ की वजह से लोगों का खाने पीने का सामान भी समाप्त हो रहा है। शासन से आने वाली राहत सामग्री ऊंट के मुंह मे जीरा साबित हुई।
गंगा नदी की बाढ़ से फुलहा ,माखन नगला, फखरपुर करनपुर घाट ,मड़ैया तौफीक ,हरसिंहपुर कायस्थ उगरपुर आदि ग्रामों के लोग चारों तरफ पानी भरे होने से पूरी तरह टूटते नजर आ रहे है। आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के लोग नाव पर सवार होकर आवागमन करने को मजबूर है। बाढ़ प्रभावित गांवों में संक्रामक बीमारियां पांव पसारने लगी हैं।
पशुपालक बताते हैं बाढ़ की वजह से पशुओं का पेट भरना सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। लोगों के सामने रहने खाने की समस्या पैदा हो गई है। राजेपुर डिप पर पानी चलने की वजह से लोग डबरी होकर जिला मुख्यालय पर जाने को मजबूर हैं।
