भोले बाबा की भक्ति में डूबीं अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस का गाना 'हमार जान महादेव' रिलीज

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री -गायिका अक्षरा सिंह का गाना हमार जान महादेव रिलीज हो गया है। ‘हमार जान महादेव’, गाना स्वर ओरिजनल भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आईं हैं। 

hmar jaan mahadev

वहीं, गाना ‘हमार जान महादेव’ को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन को लेकर मैं हर साल उत्साहित रहती हूं। भोले बाबा की पूजा -अर्चना तो मैं करती ही हूं, साथ में उनके लिए गाना गाना मेरे लिए प्रेरणा का काम करती है। उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराईयों से निकलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त मेरे गाने से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं और वे इसे प्यार भी देते हैं। 

‘हमार जान महादेव’ भी सुंदर और कर्णप्रिय है। मैं सभी भक्त जनों से और भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले श्रोताओं से आग्रह करूंगी कि आप हमारे गाने को जरूर प्यार दें। और इसे अपने परिवार के लोगों के साथ-साथ दोस्तों को भी सुनाएं। यही मेरी गाने की सफलता होगी। ‘हमार जान महादेव’ का गीत मनोज मतलबी ने बनाया है। गाने के संगीतकार गोविंद ओझा हैं।

ये भी पढ़ें:- KBC: कौन बनेगा करोड़पति में Amitabh Bachchan को स्टाइलिस्ट बनायेंगी Priya Patil

संबंधित समाचार