अल्मोड़ा: गैरसैंण, राजधानी ,,
अल्मोड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि कर्मयोगी स्व. सोबन सिंह जीना विराट व्यक्तित्व के राजनेता एवं सदैव समाज को समर्पित रहे। उनका सपना था कि उत्तराखंड की राजधानी चौखुटिया से गैरसैंण के मध्य बने और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनका यह सपना साकार होगा।
एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी शुक्रवार को एसएसजे में आयोजित उत्तराखंड के विकास में कर्मयोगी सोबन सिंह जीना का योगदान विषयक व्याख्यानमाला में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव एवं जी-20 के अंतर्गत कर्मयोगी सोबन सिंह जीना की 114वीं जयंती पर एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा के गणित विभाग के सभागार में व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ।
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व कुलपति प्रो. जेएस बिष्ट समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर इतिहास विभाग के प्रोफेसर वीडीएस नेगी, डा. चंद्र प्रकाश फुलोरिया, मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, डा. चंद्रप्रकाश फुलोरिया, प्रो. अरविंद अधिकारी, प्रो. भीमा मनराल, प्रो. सोनू द्विवेदी, डा. मुकेश सामंत, प्रो. केएन पांडे, प्रो. हरीश चंद्र जोशी, डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डा. सबीहा नाज, डा. प्रीति आर्या, डा. गीता खोलिया, डा. प्रतिभा फुलोरिया, डा. ममता पंत, डा. नवीन भट्ट समेत तमाम लोग शामिल हुए। वहीं सोबन सिंह जीना के पैतृक गांव सुनौली ताकुला में भी जयंती की धूम रही।
लोगों ने स्व. जीना की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उनको याद किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राइका सुनौली के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्व. सोबन सिंह जीना कल्याण समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, महामंत्री भाजपा धर्मेंद्र बिष्ट, स्व. सोबन सिंह जीना स्मृति कल्याण समिति सुनोली के उपाध्यक्ष जगदीश पंत, सचिव भूघर नारायण सिंह भाकुनी, कोषाध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, स्व. जीना की पौत्रवधु ममता जीना, मुन्नी जीना, हंसी जीना, पूजा भाकुनी, मीना देवी, तहसीलदार कुलदीप सिंह, अरविंद सिंह, जगदीश डंगवाल, तारा नेगी, करम सिंह भाकुनी सहित समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
