प्रतापगढ़ : राजा भइया के पिता उदय प्रताप का ट्वीट, भाजपा ने हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा
कुंडा/प्रतापगढ़, अमृत विचार। मोहर्रम पर जिला प्रशासन द्वारा अपने घर में नजरबंद किए गए राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह ने ट्वीट कर भाजपा पर तल्ख टिप्पणी की है। इसके बाद समर्थक उनके पक्ष में री ट्वीट कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट कर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के पिता ने उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को भाजपा को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। वह शेखपुर आशिक में मोहर्रम के दिन भंडारे को लेकर शनिवार को नजरबंद रहे। उनके घर के बाहर खाकी का पहरा रहा। शाम करीब सवा चार बजे अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक पोस्ट कर भाजपा को घेरा।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है ..कि लगभग नौ वर्ष पहले विभाजित हिंदू कम से कम इतने एकजुट हुए कि उन्होंने एक ऐसी पार्टी का चुनाव किया। जिसे वे एक हिंदू पार्टी मानते थे और उस पार्टी ने जो किया वह हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपना और अपने कट्टर दुश्मनों को खुश करना था। इस ट्वीट के बाद उनके समर्थन में लोगों ने री ट्वीट कर अपनी -अपनी प्रतिक्रिया दी है। मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को डीएम प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, एसपी सतपाल अंतिल कुण्डा के शेखपुर आशिक गांव पहुंचे। आसपास के गांवों में चप्पे - चप्पे पर खाकी का पहरा रहा। ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी की गई।
यह भी पढ़ें :लखनऊ : महिला को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 100 करोंड़ की ठगी करने का लगा है आरोप
