SSC ने JE के कई पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी 1 लाख से ज्यादा सैलरी

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

SSC ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जानकारी के अनुसार SSC जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। भर्ती के लिए  ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म को भरने की आखिरी तिथि 16 अगस्त है। इस भर्ती में कम्प्यूटर आधारित पेपर परीक्षा अक्टूबर में होने की संभावना है। भर्ती के लिए वर्तमान में 1324 पदों वैकेंसी निकाली गई है। वहीं भर्ती में  613 अनारक्षित, 121 ईडब्ल्यूएस, 288 ओबीसी, 96 एसटी व 206 एससी वर्ग के हैं। इन  भर्ती में आवेदन करने के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीटेक डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा पास होना चाहिए। 

वहीं बात अगर आयु सीमा की करें तो 32 साल और कुछ के लिए 30 साल है। आवेदन करने के लिए आप को 100 रुपये देने होंगे। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग व सभी वर्गों की महिलाओं को कोई फीस नहीं देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन पढ़ सकते है। 

ये भी पढ़ें- महिलाओं को बस में पहली यात्री के रूप में सवार ना होने देने पर बस मालिकों के खिलाफ हो कार्रवाई, STA ने दिए आदेश