प्रयागराज में अरैल पक्के घाट पर अश्लीलता देख भड़के पुरोहित, हंगामा
प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी के अरैल पक्के घाट पर शुक्रवार को कुछ लड़के-लड़कियां स्नान के दौरान कर अश्लील हरकत करते दिखाई दिये। जिसके बाद मौके पर रहे तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। कुछ देर के बाद घाट पर मजमा लग गया। मनचलो को पुरोहितों ने चेतावनी देते हुए भगा दिया।
बता दें कि प्रयागराज नैनी के अरैल घाट पर रोज आस्था की डुबकी लगाने वालों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन यहां स्नान के साथ कुछ युवा लड़के-लड़कियां स्नान के नाम पर अश्लील हरकते करने लगते है। जिससे सभ्य परिवार के लोग शर्मिंदगी महसूस करते है। शुक्रवार को इसी बात का विरोध करने पर हंगामा हो गया। घाट के तीर्थ पुरोहितों ने अश्लीलता देख लड़के-लड़कियों को मना किया, तो लड़के-लड़कियों ने पुरोहित को ही उलटा चुप रहने को कहा। बात बढ़ी और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ देखते ही लड़के लड़कियां डर गए। कुछ देर के बाद पानी से बाहर आए और चले गए।
स्थानीय लोगों और पुरोहितो ने बताया कि घर से कालेज जाने के बहाने अरैल घाट पर आकर अश्लीलता फैलाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि अरैल पक्के घाट पर पुलिस की मौजूदगी होना चाहिए। जिससे आस्था के साथ खिलवाड़ न हो सके।
ये भी पढ़ें -वाराणसी : बीएचयू के छात्रों ने किया प्रदर्शन, महिला प्रोफेसर पर लगाए कई आरोप
