बहराइच में बढ़ी फीस पर ABVP का बड़ा प्रदर्शन, प्राचार्य का किया घेराव 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। किसान डिग्री कॉलेज में फीस बढ़ोतरी और शैक्षिक समस्याओं को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने नारबेजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए प्राचार्य का घेराव किया।

शहर में स्थित किसान डिग्री कॉलेज मैं इस बार फिर शुल्क बढ़ा दिया गया है। जबकि डिग्री कॉलेज में समस्याओं का अंबार है। शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री नित्य पाठक और आयुष्मान सिंह की अगुवाई में सैकड़ों छात्र एकत्रित हुए। सभी ने महाराणा प्रताप चौक के निकट एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद किसान डिग्री कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य का घेराव किया। 

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता राज सिंह ने कहा कि किसान डिग्री कॉलेज में नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा रहा है, ऐसे में छात्रों का भविष्य अधर में हो रहा है। नगर मंत्री नित्या पाठक ने कहा कि डिग्री कॉलेज में समस्याओं का अंबार है, लेकिन तीन वर्षों से लगातार फीस की बढ़ोतरी की जा रही है। सविनय फीस बढ़ोतरी वापस करने और समस्याओं के समाधान किए जाने की मांग करते हुए प्राचार्य डॉक्टर विनय सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के आदर्श शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, मयंक अग्रवाल, निखिल राज, कुंज बिहारी, शिवम गौड़, उदय कश्यप, वंशिका मिश्रा, प्रखर सिंह रैकवार, आदित्य मिश्रा अमित यादव समेत अन्य छात्र मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Muharram 2023 : शिया बाहुल्य इलाकों में गूंजने लगी या हुसैन की सदाएं

संबंधित समाचार