रामपुर : जेठ ने महिला के साथ की ऐसी हरकत जिसे सुनकर रह जाएंगे हैरान, जानिए पूरा मामला
रामपुर, अमृत विचार। रात का फायदा उठाकर एक महिला से जेठ ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि पांच जुलाई को महिला ससुराल आई थी। तभी रात में महिला का जेठ कमरे में घुस गया। जहां उसके साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। जब उसने अपने ससुरालियों को बताया तो उन्होंने भी उसको पीट दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर टांडा पुलिस ने अमीर अहमद, शाहिद अहमद, भूरा, शकील अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दुकान बंद करके घर जा रहे युवक को बेरहमी से पीटा, चार पर रिपोर्ट
रामपुर। दुकान बंद करके घर जा रहे युवक को कुछ लोगों ने घेरकर पीट दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। टांडा थाना क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा निवासी रिजवान का कहना है कि कुछ दिन पहले वह अपनी फल की दुकान बंद करके घर को जा रहा था कि रास्ते में यूनुस और उसके साथियों ने उसको रास्ते में रोक कर उसके साथ गाली गलौच कर दी थी। मना करने पर उसको पीट कर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी यूनुस, अमीर हुसैन, नवी अहमद और अली अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : Rampur: दरोगा, कोतवाल, एसडीएम और एडीएम मुझसे पिटा...मेरे सामने क्या हैं ये सब, VIDEO VIRAL
