चीन से तनाव के बीच लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, सुरक्षा तैयारियों का लेंगे जायजा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। इस बीच सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे आज सुबह सैन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे। नरवणे दक्षिण पेंगोंग और अन्य जगहों पर हालात का जायजा लेंगे। अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान सेना प्रमुख सैनिकों की …

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। इस बीच सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे आज सुबह सैन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे। नरवणे दक्षिण पेंगोंग और अन्य जगहों पर हालात का जायजा लेंगे। अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान सेना प्रमुख सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों का भी मुआयना करेंगे।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ करीब चार महीने से जारी गतिरोध के दौरान पिछले सप्ताह एक बार फिर तनाव बढ गया क्योंकि चीन ने पेगोंग झील के दक्षिणी किनारे के निकट एक बार फिर दोनों पक्षों की सहमति का उल्लंघन करते हुए यथा स्थिति बदलने की कोशिश की। भारतीय सेना ने इस कोशिश को विफल कर दिया और इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए सामरिक महत्व के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर डेरा डाल लिया। इसके बाद से क्षेत्र में तनाव बढ गया है।

पैंगोंग त्सो पर अनिर्णायक रही भारत और चीन की वार्ता
भारत और चीन के बीच बुधवार को हुई सैन्य वार्ता में कोई समाधान नहीं निकल सका है। सूत्रों ने कहा कि दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत जारी रहेगी। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों द्वारा भारतीय क्षेत्र में हालिया घुसपैठ के प्रयासों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है, जिसे खत्म करने के लिए सैन्य वार्ता की जा रही है।

संबंधित समाचार