आज का इतिहास: कोलकाता के सिबपुर में इंडियन बोटेनिकल गार्डन की स्थापना, जानें 05 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1483 - रिचर्ड तृतीय इंग्लैंड के राजा बने। 1770 - सेस्मे की लड़ाई में रूसी बेड़े ने तुर्की सेना को हराया। 1785 - अमेरिका मुद्रा डॉलर को सर्वसम्मति से चुना गया। 1787 - कोलकाता के सिबपुर में इंडियन बोटेनिकल गार्डन की स्थापना। 1825 - बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता प्राप्त की। 1862 - मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। 1885 - महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया। 1892 - दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने। 1901 - श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।

1914 - ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1923 - सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना हुई। 1935 - तिब्बती समुदाय के 14वें एवं वर्तमान गुरु दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म। 1944 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार 'राष्ट्रपिता' कहा। 1945 - अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराया। 1947 - सोवियत संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू। 1959 - वेल्लूर अस्पताल में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी हुई। 1946 - महान नैतिक दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म। 1986 - भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन। 

1986 - भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म। 1996 - नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई। 2002 - चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन। 2006 - नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया। 2010 - जम्मू कश्मीर में अचानक आई बाढ़ में लगभग 255 लोग मारे गए। 2011 - थाईलैंड में यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

 2012 - नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा। 2019 - भारतीय संसद ने ऐतिहासिक उपभोक्ता संरक्षण विधेयक, 2019 को अनुमति प्रदान की। 2019 - इज़राइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने त्वचा कैंसर के सर्वाधिक गंभीर प्रकार मेलानोमा का एक प्रभावी नैनो टीका ईजाद किया। 2020 - चीन में फैल रहा नया वायरस से 60 लोग बीमार, सात लोगों की मौत।

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: आज ही के दिन नीदरलैंड में पहली बार हुए आम चुनाव, जानें 04 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

 

संबंधित समाचार