अयोध्या: देश के 5 लाख मंदिरों में मनाया जाएगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, दूरदर्शन पर होगा Live Telecast

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सत्य प्रकाश/अयोध्या,अमृत विचार। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मनाए जाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में है। देश के शहर व गांव के पांच लाख मंदिरों में श्री राम भगवान का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है इसके लिए देश में जिन लोगों को तमाम बड़े-बड़े आयोजन करने का अनुभव है। उनके साथ वार्ता चल रही है। दावा किया जा रहा है कि संघ को देशभर में इस प्रकार के बड़े आयोजन करने का अनुभव रहा है। पिछले 3 महीने से हर 15 दिन पर बैठक की जा रही है। 

हालांकि अभी महोत्सव की तिथि निश्चित नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि महोत्सव का आगाज जनवरी 2024 में ही शुरू होगा। चम्पत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दौरान देशभर से लोग अयोध्या पहुंचने में परेशानी होगी इसलिए अयोध्या आने से अच्छा है कि पूरे देश में आयोजन किया जाए।

A01
मन्दिर निर्माण समिति की बैठक में मौजूद नृपेंद्र मिश्र व अन्य।

 

हिंदुस्तान में ढाई लाख पंचायतें हैं और हर पंचायत में एक मंदिर जरूर है। शहर के मोहल्लों में भी ढाई लाख मंदिर होंगे इसलिए 5 लाख मंदिरों में 12 दिन पहले से अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार राम नाम संकीर्तन समाज के अनुकूल किया जाएगा। इस प्रकार की अपील देश के लोगों से की है। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन लाइव किया जाएगा। देश के 5 लाख गांव और मोहल्लों के मंदिरों में इस कार्यक्रम को दिखाया जाएगा। पूरे आयोजन का प्रसाद गांव-गांव में वितरित किया जाए इस पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद भी 5 लाख से अधिक लोग अयोध्या आएंगे। जिन्हें अयोध्या में भोजन कराए जाने समेत अन्य व्यवस्थाओं को करने की तैयारी की जा रही है।

आकाशीय बिजली के प्रभाव से बचाने पर हुई चर्चा
राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक के दौरान राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के साथ यात्री सुविधा केंद्र व अन्य योजनाओं समीक्षा में अलग-अलग कार्यों की समय सीमा तय कर दिया गया। बैठक के बाद महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद मंदिर पर आकाशीय बिजली का कोई प्रभाव ना पड़े। इस पर चर्चा किया गया है। ट्रस्ट के द्वारा प्रवेश द्वार और पथ पर यात्री की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हालदार मार्ग बनाने के लिए कैनोपी तैयार कराई जाएगी, जिसके लिए राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदारी दी गई है।

कुबेर टीला पर स्थापित होगी जटायु की मूर्ति
राम मंदिर में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पहले परिसर में स्थित कुबेर टीला पर दिसंबर 2023 में ही जटायु की मूर्ति की स्थापना हो जाएगी मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राष्ट्र के लिए जो वचन बद्धता दी थी को दिसंबर 2023 तक भूतल बनकर तैयार हो जाएगा इसका प्रयास है।

अयोध्या के 500 मंदिरों में भी होगा उत्सव
अयोध्या के 500 से अधिक मठ मंदिरों में भी भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मनाया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या के मठ मंदिरों में बड़े स्क्रीन के माध्यम से इस राम मंदिर के उत्सव का लाइव प्रसारण हो इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि व सदस्य विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य अयोध्या के संतों के साथ बैठक कर एक वृहद योजना तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जमीन बंटवारे के विवाद में पूर्व एमएलसी व उनकी दो बेटियों पर हमला, अस्पताल में रहा सपाइयों का जमावड़ा

संबंधित समाचार