रायबरेली: मिशन शक्ति से महिलाओं को मिलेगा संबल और अधिकार
सतांव (रायबरेली) अमृत विचार। महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे 'मिशन शक्ति' के तहत ग्राम पंचायत कृष्णपुर ताला में एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृष्णपुर ताला पंचायत की प्रधान व ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष अमिता बाजपेई ने कार्यक्रम मे मौजूद रहीं।
बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि 'मिशन शक्ति' एक ऐसा अभियान है जिसके तहत महिला समाज को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी, फैसले होंगे, जिससे उनके जीवन में बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि 'मिशन शक्ति' के माध्यम से महिलाओं मे कार्य कौशल बढ़ाया जा रहा है जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और राष्ट्र निर्माण में पुरुषों के समान भागीदारी कर रही हैं।
ग्राम पंचायत ताला के पंचायत सचिवालय मे आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम शामिल हुईं गुरुबख्शगंज थाने की महिला कांस्टेबल ज्योति दीक्षित एवं शालिनी यादव ने सबके साथ वार्ता की। महिलाओं से उनकी समस्यायें सुनीं। सिपाहियों ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112 ,1098, 102 एवं 108 के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित रहीं प्रधान अमिता बाजपेई व पंचायत सहायक गीतांजलि ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। करीब चार घन्टे तक चले इस जागरूकता कार्यक्रम मे महिलाओं को आत्मरक्षा व सुरक्षा के बारे मे तो जानकारी दी ही गई। कार्यक्रम समापन पर प्रधान संघ की अध्यक्ष अमिता बाजपेई ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: हाथों में मेहंदी लगाए रातभर इंतजार करती रही दुल्हन, लेकिन बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, जानें क्यों
