International Yoga Day 2023: घाटमपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, गांव-गांव लगे योग शिविर
अधिकारियो समेत बच्चों और शिक्षकों ने किया आसन, बारिश से मौसम रहा खुशनुआ
कानपुर। घाटमपुर में बुधवार सुबह विश्व योग दिवस के तहत गांव-गांव शिविर लगाए गए। इस दौरान लोगों ने खुद को स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए विभिन्न आसन किए। कैप्टन सुखवासी सिंह जनता स्मारक महाविद्यालय में योगाभ्यास किया गया। यहां पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापर मंडल पूर्वी के सदस्यों ने भी योग किया। इस दौरान पतारा, भीतरगांव और बिधनू ब्लॉक समेत विभिन्न जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर अधिकारियो ने योगाभ्यास किया। इस बीच बारिश से मौसम खुशनआं रहा।

लोगों ने योग कर खुद को रख्खा स्वस्थ
घाटमपुर नगर समेत आसपास क्षेत्र मे ब्लॉक कार्यालयों मे योग शिविर लगाए गए है। जहां पर अधिकारियो व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया है। यहां पर गांव गांव योग शिविर का आयोजन हुआ। आज पूरे देश भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना काल से योग का महत्व और बढ़ गया है। जब लॉकडाउन के दौरान लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे। हर जगह शहरों में सभी जिम बंद हो गए थे। तब लोगों ने अपने मन को शांत और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग का सहारा लिया। लेकिन इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत वर्ष 21 जून 2015 में हुई। इस दिन पहली बार पूरी दुनिया में योग दिवस एक साथ मनाया गया।
जानें, 21 जून को क्यों मनाया जाता योग दिवस
21 जून उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे कई लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। इस कारण योग दिवस के लिए 21 जून का दिन निर्धारित किया गया।
2014 में पीएम मोदी ने संयुक्त महासभा में रखा था प्रस्ताव
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर से योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया। महज तीन महीने के अंदर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान कर दिया। अगले ही वर्ष 2015 में पहली बार पूरे विश्व में एकसाथ योग दिवस मनाया गया।
यह भी पढ़ें:-International Yoga Day 2023: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर और राज्यपाल ने राजभवन में किया योग
