खटीमा: पॉलीटेक्निक के लिए रोड बनाने की मांग को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा
पालिकाध्यक्ष सोनी राणा व ईओ का किया घेराव
सड़क बनाने के आश्वासन पर हुए शांत
खटीमा, अमृत विचार। नगर पालिका क्षेत्र अंर्तगत वार्ड-19 भूड़महोलिया में सितारगंज मुख्य मार्ग से पॉलीटेक्निक कालेज के मार्ग के निर्माण की मांग मुखर हो गई है। सोमवार को लोगों ने पालिकाध्यक्ष सोनी राणा व ईओ को घेराव कर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने धरना भी दिया। बाद में पालिकाध्यक्ष के सहायक अभियंता को सड़क का इस्टीमेंट बनाने के लिखित निर्देश व आश्वासन पर लोग शांत हुए। वार्ड वासियों के साथ अनेक भाजपा नेता भी समर्थन में आगे आए।
वार्ड नंबर 19 के अनेक लोग सभासद अकबर हुसैन, समाजसेवी सईद अहमद, फरियाद आदि के साथ नगर पालिका कार्यालय में धरने पर बैठ गए। धरने का भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी, किशोर जोशी, जोशी, आदि ने भी सड़क का समर्थन किया।
लोगों ने वार्ड नंबर-19 की पॉलीटेक्निक रोड को भूड़ महोलिया की सड़क को अहम बताते हुए बरसात से पहले बनाने की मांग की। धरने पर बैठे लोगों के समर्थन में भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी, किशोर जोशी, सभासद महेश जोशी, भाजपा नेता प्रकाश जोशी, महेश राणा, प्रकाश शर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, ईश्वरी दत्त जोशी, राजेन्द्र सक्सेना व व्यापार मंडल महामंत्री हिमांशु अग्रवाल ने भी समर्थन किया।
वार्ड-19 के लोगो ने पॉलीटेक्निक रोड को अति आवश्यक कार्य में डालने और तत्काल टेंडर जारी करने की मांग उठाई। जिस पर पालिकाध्यक्ष सोनी राणा ने पालिका मद से रोड के बनाने के आश्वासन देते हुए जेई सुभाष कुमार को रोड के निर्माण कार्य को आगणन तैयार करने का निर्देश दिया।
जिसके बाद लोगों ने अपना धरना समाप्त किया। इस दौरान जमुना देवी, शांति देवी, रिजवानो, चमन, राहुल, अभिषेक, अफजल, बबलू, आहिद, प्रदीप सक्सेना, राकेश सक्सेना, विनोद लोहनी, गौरव गुप्ता, गुड्डू, ताहिर, नसीर अहमद, हिमांशु सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
