फिल्म 'लायनेस' में काम करने को लेकर उत्साहित हैं प्रतीक पाटिल बब्बर, बोले- मेरे लिए बेहद गर्व की बात 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक पाटिल बब्बर फिल्म लायनेस में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फ़िल्म 'लायनेस' में प्रतीक पाटिल बब्बर अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। यह फ़िल्म यूके और भारत के साझा सहयोग से बनाई जा रही है जो राजकुमारी सोफ़िया दुलीप सिंह के साहसी कारनामों पर आधारित है।फ़िल्म 'लायनेस' में अदिति राव हैदरी और ब्रितानी मूल की अभिनेत्री पाइगे संधू की भी अहम भूमिका है। 

'लायनेस' के लेखन और निर्देशन की कमान अवॉर्ड विनिंग निर्देशक कजरी बब्बर के हाथों में सौंपी गई है। 'लायनेस' फिल्म में पेज संधू ने राजकुमारी सोफिया की भूमिका निभाई है, वहीं अदिति राव हैदरी को साउथहॉल में रहने वाली एक टीचर के तौर पर दिखाया गया है, जिसका नाम महक कौर है, जो एक विवाहित अप्रवासी है। फिल्म में महक कौर राजकुमारी की कहानी का पता लगाती है जो इतिहास में कई खो गई थी।

प्रतीक पाटिल बब्बर ने कहा, फ़िल्म लायनेस के साथ जुड़ना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। यह एक ऐसी फ़िल्म है जो शेर-ए-पंजाब कहलाने जाने वाले महाराजा रणजीत सिंह की विरासत का जश्न मनाती है।  मैं इस फ़िल्म में साउथहॉल में 1990 के दशक में रहने वाले एक ब्रितानी सिख शख़्स राजदीप सिंह के रोल में नज़र आऊंगा। इस किरदार के ज़रिए मुझे अपनी पंजाबी जड़ों को और अच्छे से समझने का मौका मिला। यह किरदार निभाना मेरे लिए किसी बड़ी ज़िम्मेदारी के निभाने से कम नहीं है।

 फ़िल्म 'लायनेस' इतिहासकार पीटर बैंस द्वारा किये गये अनुसंधान पर आधारित है, जिन्होंने पंजाब की राजकुमारी सोफ़िया दुलीप सिंह की कहानी दुनिया के सामने लाकर ख़ूब वाहवाही बटोरी थी। महाराज रंजीत सिंह की पोती और क्वीन विक्टोरिया की मानस पुत्री सोफ़िया यूरोप में हुए सैफ़रागेट आंदोलन के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों के मानवाधिकारों की एक लम्बी लड़ाई लड़ने वाली शख़्स के तौर पर पहचानी जाती हैं। 

ये भी पढ़ें :  Indonesia Open 2023 : PV Sindhu और HS Prannoy इंडोनेशिया ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में, त्रीशा-गायत्री बाहर 

संबंधित समाचार