लखनऊ: CM Yogi ने 7182 ANM को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करते

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित 7182 एएनएम स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान 550 एएनएम कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। वहीं बाकी एएनएम कर्मियों को जिले में अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र बांटे है। 

वहीं इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी चयनित एएनएम स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि 7182 एएनएम बधाई की पात्र हैं। मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में होने के बावजूद इन लोगों ने सरकार पर भरोसा जताया और इस भर्ती को लेकर कहीं धरना प्रदर्शन भी नहीं किया। इन्होने  धैर्य से फैसले का इंतजार किया जिसका फल आज इन्हें मिल गया।

सीएम योगी ने आगे कहा कि यूपी सरकार ने 6 लाख अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी निष्पक्ष दी है। चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है। जिसने भी भ्रष्टाचार करने की कोशिश की उसे जेल भेजने का भी काम किया। उन्होंने आगे कहा कि नवचयनित स्वास्थ्य कर्मियों का दायित्व है कि वह गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएं और नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे में सही आंकड़े फीड होने चाहिए। नेशनल औसत से अच्छा काम होना चाहिए नही तो लोग कहेंगे कि यूपी नही सुधरेगा। 

ये भी पढ़ें:- कन्नौज : प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला दबाकर की हत्या

 

 

 

संबंधित समाचार