गोरखपुर: अस्पताल में भर्ती 40 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हालत बिगड़ी, गलत इंजेक्शन देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गोरखपुर,अमृत विचार। गोरखपुर के जिला महिला अस्पताल में भर्ती 40 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हालत गुरुवार देर रात बिगड़ गई। गर्भवती महिलाओं को तेज बुखार था और आंखों में जलन हो रही थी। आरोप है कि नर्स के इंजेक्शन देने के बाद गर्भवती महिलाओं की हालत बिगड़ी थी। हलांकि बाद में इलाज शुरू होने पर महिलाओं की स्थित सामान्य बताई जा रही है। 

दरअसल, जिला महिला अस्पताल में गुरुवार रात स्टाफ नर्स ने भर्ती गर्भवती महिलाओं को इंजेक्शन लगाया। जिसके कुछ देर बाद करीब 40 महिलाओं को बुखार और आंखों में जलन होने की शिकायत सामने आने लगी। जिसके बाद महिलाओं के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौके से चले गये।

बताया जा रहा है इसके बाद गर्भवती महिलाओं की हालत और बिगड़ने लगी। परिजन पानी की पट्टी रख कर बुखार को नियंत्रित करने की कोशिश करने लगे। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया और डॉक्टर को बुलाकर मरीजों का इलाज शुरू कराया।

जिसके कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो सकी। डॉक्टरों की माने तो महिलाओं को बुखार और आंखों में जलन की शिकायत समाप्त हो गई है। वहीं पुलिस ने बताया कि मरीज के परिजनों और अस्पताल की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत होगी तो उचित कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बुजुर्ग की मौत के तीसरे ही दिन खाते से निकला 22 हजार ₹, कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के दिया आदेश

संबंधित समाचार