Corbett Tiger Reserve: प्रमुख सचिव ने घायल बाघिन के माले में जांच के दिए आदेश

Amrit Vichar Network
Published By Shweta Kalakoti
On

देहरादून, अमृत विचार। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुबह शिकारियों द्वारा बाघिन को घायल करने का मामला सामने आया है। प्रमुख वन सचिव आरके सुधांशु ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। 

बताया जा रहा है कि शिकारियों ने बाघिन को फंदे में फसा लिया था। बाघिन के बदन में गढ़े हुए तयार भी दिखाई दिए जिस वजह से बाघिन घायल हो गई। लेकिन फिर भी वह शिकारियों के चंगुल से बच निकली और अब बाघिन की जान खतरे से बाहर है। इस घटना से पूरे वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कॉर्बेट प्रशासन ने करीब 20 दिन पहले कालागढ़ रेंज में एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया है।

बाघिन की उम्र सात से आठ साल बताई जा रही है। बाघिन शिकारियों के फंदे में फंस गई थी, लेकिन किसी तरह वह आजाद हो गई। उसके शरीर में पेट वाले हिस्से में तार अब भी भीतर तक धंसा हुआ है। पार्क प्रशासन की ओर से बाघिन को पकड़कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों की देखरेख में इस समय बाघिन ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में है।

 

संबंधित समाचार