उन्नाव में नहाते समय गंगा नदी में डूबे सात किशोर, एक की मौत - छह का किया गया रेस्क्यू  

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अमृत विचार, उन्नाव। उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थानांतर्गत उम्मरपुर प्रीतम गांव में रविवार को गंगा नहाते समय सात किशोर अचानक गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। साथियों के शोर मचाने पर वहां मौजूद किसानों व नाविकों ने आनन-फानन नदी में छलांग लगा दी और छह को निकाल लिया। लेकिन एक किशोर भंवर में फंसकर गंगा की धारा में गुम हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव निकाला जा सका। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र में उम्मरपुर प्रीतम निवासी सात किशोर गंगा रेती में तरबूज खाने गए थे। जहां गर्मी से व्याकुल होकर वे गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान वे सभी गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। उनके शोर मचाने पर वहां मौजूद किसानों और नाविकों ने गंगा में छलांग लगा उन्हें बचाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद चार को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन नसीम, वसीम व नईम नहीं मिले। इसके कुछ देर बाद ही नईम और नसीम को बचा लिया गया। जबकि वसीम गंगा की धारा में गुम हो गया। एक घंटे तक चली तलाश के बाद उसका शव मिल सका। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें -एक सांप को मारा तो घर में घुस आया सांपों का झुंड, परिवार का रहना हुआ दुश्वार  

संबंधित समाचार