Banda News : निकाय चुनाव में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, पुलिस बल रवाना, इतने पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

बांदा में निकाय चुनाव में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त।

बांदा में निकाय चुनाव में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त। चुनाव को लेकर पुलिस बल को रवाना किया। जिसको लेकर 216 निरीक्षक व उप निरीक्षक, 1035 मुख्य आरक्षी, 556 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई।

बांदा, अमृत विचार। गुरुवार को नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए रवाना किया। सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस बल में निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, होमगार्ड के अलावा एक कंपनी अर्द्ध सैनिक बल और एक कंपनी प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया है। 

गुरुवार को होने वाले नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए लगाये गये पुलिस बल को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा पुलिस लाइन में ब्रीफ कर रवाना किया गया। वहीं पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हुईं। जिले में दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों सहित 133 वार्डों के लिए 107 मतदान केन्द्रों पर स्थापित 278 पोलिंग बूथों पर मतदान होना है, जिसके दृष्टिगत भारी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं।

मप्र के साथ लगने वाली अन्तर्राज्यीय सीमा सहित जनपद चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर से लगने वाली सीमाओं पर बैरियर लगाकर पुलिस बल को तैनात किया गया है। जनपद में 04 अन्तर्राज्यीय, 07 अन्तर्जनदीय व 21 जनपदीय बैरियर लगाये गये हैं। पुलिस लाइन में मुख्य कंट्रोल रुम के साथ-साथ नरैनी, बबेरु, बिसंडा व तिन्दवारी में 04 सब-कंट्रोल रुम बनाए गए हैं।

चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए 216 निरीक्षक, उपनिरीक्षक, 1035 मुख्य आरक्षी, आरक्षी, 556 होमगार्ड जवानों सहित 01 कम्पनी अर्धसैनिक बल व 01 कम्पनी 02 प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक थाने पर एक-एक पुलिस रिजर्व पार्टी को तैनात किया गया है। पूरे जनपद में 28 क्लस्टर मोबाइल व 23 सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अटल जयंती पर PM मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’: योगी ने तैयारियों की समीक्षा, 2 लाख लोगों की भीड़ के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश
25 दिसंबर को लखनऊ में मोदी का मेगा शो: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण पर जुटेंगे लाखों लोग, अटल जयंती बनेगी भव्य जनसंपर्क अभियान
मदरसा फर्जी नियुक्ति कांड: पुलिस दे रही आरोपियों की तलाश में दबिश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रडार पर
लखनऊ, कन्नौज, इटावा और वाराणसी में मिलिट्री स्कूल खोले जाने चाहिए : अखिलेश यादव
वाराणसी रेंज में पहली बार शुरू हुई व्हाट्सएप ‘बॉट’ सेवा, अब गुमनाम तरीके से दें अपराध की खबर