CM योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हिंदू आस्था का ‘मजाक’ बनाने का लगाया आरोप 

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

कोप्पा (कर्नाटक)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बजरंग दल पर प्रतिबंध का प्रस्ताव कर उसने हिंदू आस्था का 'मजाक उड़ाने' का प्रयास किया है और बहुसंख्यक समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस ने BJP उम्मीदवार पर मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप  

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ (एक भारत, महान भारत) को पसंद नहीं करते हैं, वे ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) जैसे ‘राष्ट्र-विरोधी’ संगठनों का समर्थन कर रहे हैं। आदित्यनाथ ने कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में राम की भूमि से हनुमान (कर्नाटक) की भूमि पर आए हैं। आदित्यनाथ गोरखनाथ मठ के प्रमुख भी हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच जुड़ाव इस तथ्य को रेखांकित करता है कि वे अभिन्न रूप से एक हैं और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को मूर्त रूप देते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा, “बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का मतलब है कि कांग्रेस हिंदू आस्था का मजाक बनाने की कोशिश कर रही है। हिंदू समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और इसे स्वीकार नहीं करेगा।” 

ये भी पढ़ें - कर्नाटक चुनाव: प्रियंका गांधी कल करेंगी मुल्की में जनसभा को संबोधित 

संबंधित समाचार