UP Nikay Chunav 2023 : पहले चरण की वोटिंग समाप्त, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। यूपी में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान अब समाप्त हो गया है। पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी के 37 जिलों में वोटिंग हुई। अब प्रदेश में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 मई को किया जाएगा। 

बताते चलें कि उत्‍तर प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत राज्य के नौ मण्डलों के 37 जिलों में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपने बूथ पर सबसे पहले मतदान किया। इस दौरान सीएम योगी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने के अपील की। वहीं राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने बताया कि स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं ....

कासगंज में वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी की मौत

कासगंज में वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी की मौत हो गई है। मुन्नी देवी कासगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई।

सपा ने निर्वाचन आयुक्त से की धांधली की शिकायत

उत्तर प्रदेश में मौजूदा निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को एक ज्ञापन लखनऊ में राज्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपा।

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत 05: 00 बजे तक

नगर निगम - 28.59%
नगर पंचायत - 49.93%

नगर पंचायत सिरसा - 57.13%
नगर पंचायत लालगोपालगंज  - 46.16%
नगर पंचायत फूलपुर - 48.68%
नगर पंचायत शकरगढ़ - 45.14%
नगर पंचायत कोरांव - 54.92%
नगर पंचायत हंडिया - 50.31%
नगर पंचायत भारतगंज - 53.86%
नगर पंचायत मऊआइमा - 49.85%

गोंडा में शाम पांच बजे तक 60 %से अधिक मतदान। कई जगह लगी हैं लाइन।

शाम तीन बजे तक 35.18 फीसद मतदान, शामली में सबसे अधिक 51.67 प्रतिशत पड़े वोट  

उत्तर प्रदेश में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच गुरुवार को स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में शाम तीन बजे तक औसतन 35.18 फीसदी मतदान हो चुका था। इस दौरान शामली जिले में सबसे ज्यादा 51.67 फीसदी मतदान हुआ जबकि प्रयागराज में सबसे कम 24.3 प्रतिशत मतदान हुआ था।

प्रयागराज में तीन बजे तक 23 प्रतिशत मतदान 

प्रयागराज नगर निगम में 100 वार्डों के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक 23 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, वहीं नगर पंचायत के लिए 39.23 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाके चकिया, करेली, खुल्दाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। 

उन्नाव में अब तक 47 फीसद से अधिक मतदान

उन्नाव में दोपहर के 3 बजे तक उन्नाव में 47.78 फीसदी मतदान हुआ. उन्नाव की 3 नगर पालिका परिषद व 16 नगर पंचायत में मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर लोगों में उत्‍साह है और वे घरों से आकर मतदान कर रहे हैं। यहां शांतिपूर्ण मतदान की खबर है।

डीजी एलओ प्रशांत कुमार बोले- 'पूरे प्रदेश में हो रही निष्पक्ष और पारदर्शी पोलिंग

डीजी एलओ प्रशांत कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में निष्पक्ष, पारदर्शी पोलिंग हो रही है। अभी तक सिर्फ अमरोहा में दो पक्षों में झड़प की शिकायत आई थी। इस झड़प में दोनों पक्षों पर कार्यवाही की गई है। चुनाव के चलते हमने निरोधात्मक कार्यवाही की थी जिसका असर दिख रहा है।

लोकसभा,विधानसभा चुनाव के आधार पर पुलिस इंतजाम किए गए हैं। हमारे पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। ईवीएम, पोलिंग बक्से रखने के स्ट्रॉन्ग रूम में पीएसी,पैरा मिलिट्री की तैनाती रहेगी। आगरा में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। अमरोहा,मुरादाबाद में भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

लखनऊ 3 बजे तक कुल मतदान
नगर निगम : 28.96 प्रतिशत
नगर पंचायत : 51.13 प्रतिशत

प्रयागराज में 12 में बारात जाने से पहले दूल्हे ने किया मतदान

यूपी में निकाय चुनाव के दौरान प्रयागराज के शंकरगढ़ के वार्ड नम्बर 12 में बारात जाने से पहले दूल्हे ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर किया मतदान।

रायबरेली में तीन बजे तक 41.97 फीसदी मतदान 

यूपी में दोपहर एक बजे तक 27.8 फीसद हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच गुरूवार को स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में दोपहर एक बजे तक 27.8 फीसदी मतदान हो चुका था। इस चरण में नौ मंडलों के 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। 

प्रयागराज: फर्जी आधार कार्ड के साथ तीन युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

यूपी निकाय चुनाव के दौरान प्रयागराज के थाना जार्जटाउन अंतर्गत जगत तारन कॉलेज मतदान केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड के साथ तीन युवक पुलिस हिरासत में लिए गए

जौनपुर: पुलिस ने 12 महिलाओं और 17 पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में

यूपी निकाय चुनाव के दौरान जौनपुर के खेतासराय में आधार कार्ड मिसमैच के मामले में 12 महिलाओं और 17 पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस थाने बुलाकर कर रही जांच पड़ताल।

गोंडा में तीसरे राउंड का मतदान प्रतिशत अपडेट

गोण्डा में तीसरे राउंड में दोपहर 01 बजे तक 39.87 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे अधिक नगर पालिका परिषद नवाबगंज  में  47.43 % हुआ मतदान। मतदान सभी बूथों पर सुचारू रूप से चल रहा है। डीएम सहित सभी सम्बंधित अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है।

तीसरे राउंड के बाद मतदान प्रतिशत की स्थिति

नगर पालिका परिषद गोंडा - 30.1%
नगर पालिका परिषद करनैलगंज - 41.83%
 नगर पालिका परिषद नवाबगंज- 47.43%
 नगर पंचायत बेलसर - 36.65%
नगर पंचायत तरबगंज - 40.54%
नगर पंचायत मनकापुर - 44.75%
 नगर पंचायत धानेपुर - 42.57%
 नगर पंचायत खरगूपुर - 43.45%
 नगर पंचायत कटरा - 34.33%
नगर पंचायत परसपुर - 37.05%

झांसी में पोलिंग बूथ पर पुलिस ने युवक को पीटा 

पोलिंग बूथ पर पुलिस ने युवक को जमकर पीटा। उस पर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को भड़काने का आरोप है। खुद को पत्रकार बताकर पोलिंग बूथ पर बना रहा था वीडियो। युवक को पोलिंग बूथ से पीटते हुए बाहर लाई पुलिस। आरोपी युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में। प्रेम नगर थाने में भेजा गया आरोपी युवक को।

दोपहर 1 बजे तक बलरामपुर में 37 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें अन्य जिलों का हाल

यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में बलरामपुर में 37 प्रतिशत, गोंडा में 39.87 प्रतिशत, बहराइच में 34.60 प्रतिशत, श्रावस्ती में 40.28 प्रतिशत, सीतापुर में 33.83 प्रतिशत और रायबरेली में 32.20 प्रतिशत वोट पड़े।

झांसी नगर निकाय चुनाव: दोपहर 1 बजे तक हुआ 30.53 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश नगर निकार्य सामान्य निर्वाचन-2023 में प्रथम चरण के तहत आज झांसी जिले में हो रहे मतदान में दोपहर 01 बजे तक 30़ 53 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मुरादाबाद में  1:00 बजे तक 37.42 प्रतिशत मतदान

मुरादाबाद जिले में नगर निकाय चुनाव में दोपहर 1:00 बजे तक 37.42 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, रामपुर में 27.36 प्रतिशत वोटिंग हुई

लखनऊ नगर निकाय मतदान प्रतिशत
तीसरा चरण-सुबह 11 से 1 बजे तक
नगर निगम : 21.90 प्रतिशत
नगर पंचायत : 37.98 प्रतिशत
कुल : 29.94

बहराइच: विधायक अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी मतदान किया

नगर निकाय चुनाव में बुधवार को दोपहर 1:00 बजे तक मत प्रतिशत 34.60 प्रतिशत पहुंच गया है। जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। नगर मिहीपुरवा के लिए सर्वाधिक 57.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। बहराइच नगरपालिका के लिए सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक प्रसाद वर्मा ने भी मतदान किया।

निकाय                       मतदान प्रतिशत
बहराइच नगर पालिका    28.54%
नानपारा नगर पालिका     42.31%
नगर पंचायत रूपईडीहा    38.56%
नगर पंचायत जरवल         37.43%
नगर पंचायत मिहीपुरवा     57.94%
नगर पंचायत पयागपुर      39.39%
नगर पंचायत कैसरगंज      33.95%
नगर पंचायत रिसिया       39.55%
जिले में कुल मतदान प्रतिशत 34.60 प्रतिशत हुआ है।

प्रयागराज में मतदान प्रतिशत 1: 00 बजे तक

नगर निगम - 12.10%
नगर पंचायत - 31.24%

नगर पंचायत सिरसा - 31.94%
नगर पंचायत लालगोपालगंज  - 37.54%
नगर पंचायत फूलपुर - 28.99%
नगर पंचायत शकरगढ़ - 24.98%
नगर पंचायत कोरांव - 28.28%
नगर पंचायत हंडिया - 28.35%
नगर पंचायत भारतगंज - 31.49%
नगर पंचायत मऊआइमा - 34.07%

गोरखपुर में बसपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार दुबे को पुलिस ने लिया हिरासत में

गोरखपुर के गोला कस्बे के वार्ड संख्या आठ में बसपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार दुबे को पुलिस ने हिरासत में लिया, आरोप है कि किसी मतदाता के साथ मारपीट कर रहे थे। 11:00 बजे तक ओवरऑल जिलों में लगभग 20 फीसदी मतदान हुआ है।

शामली में भिड़े समर्थक, बिजनौर में फाड़ा बैलट पेपर

 शामली जिले में यूपी निकाय को दौरान एक-दूसरे से भिड़े समर्थक, इस दौरान एक के घायल होने की खबर भी है। वहीं पुलिस ने चार हिरासत में लिया। वहीं दूसरी तरफ बिजनौर जिले में एक मतदाता ने अपना बैलट पेपर फाड़ा है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार अपनी पत्नी के साथ किया मतदान

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार पत्नी के साथ राजधानी लखनऊ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है

लखनऊ में मतदाताओं से दुर्व्यवहार करने पर पीठासीन हटाए गए

नगर के जोन 7 में एक पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया। उनके खिलाफ मतदाताओं ने दुर्व्यवहार की शिकायत की। इस पर दूसरे की तैनाती कर मतदान कराया गया।  गुरुवार को नगर निगम के जोन सात के अंतर्गत आने वाले शहीद भगत सिंह द्वितीय वार्ड  बूथ नंबर 1324 के पीठासीन अधिकारी खालिद अमीद के खिलाफ कंट्रोल रूम पर शिकायत की गई।

देवरिया में सांसद रमापति राम और विधायक शलभ मणि ने किया मतदान

देवरिया में भाजपा सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय के जूनियर हाई स्कूल में जाकर मतदान किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मदतान करने की अपील की।

दोपहर 12 बजे तक गोंडा में मत प्रतिशत 

नगर पालिका परिषद गोंडा - 18.29%
नगर पालिका परिषद करनैलगंज - 25.90%
नगर पालिका परिषद नवाबगंज - 31.45%
नगर पंचायत बेलसर - 21.44%
नगर पंचायत तरबगंज - 29.42%
नगर पंचायत मनकापुर - 21.46%
नगर पंचायत धानेपुर - 27.39%
नगर पंचायत खरगूपुर - 26.73%
नगर पंचायत कटरा - 23%
नगर पंचायत परसपुर - 23.80%

बहराइच के नानपारा में व्हील चेयर से मतदान के लिए पहुंची 80 वर्ष की वृद्ध महिला

बहराइच में 11 बजे तक 22.87 प्रतिशत पहुंचा मतदान

बहराइच जिले में चल रहे नगर निकाय चुनाव में मतदान का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सुबह नौ बजे 11.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं सुबह 11 बजे तक मतदान बढ़कर 22.87 प्रतिशत हो गया है। 

निकाय                        मतदान प्रतिशत
बहराइच नगर पालिका    18.72%
नानपारा नगर पालिका     26.48%
नगर पंचायत रूपईडीहा    27.02%
नगर पंचायत जरवल         27.09%
नगर पंचायत मिहीपुरवा     39.33%
नगर पंचायत पयागपुर      26.00%
नगर पंचायत कैसरगंज      22.19%
नगर पंचायत रिसिया       26.39%

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत 11:00 बजे तक

नगर निगम - 8.82%
नगर पंचायत - 17.91%
नगर पंचायत सिरसा - 19.28%
नगर पंचायत हंडिया - 17.22%
नगर पंचायत भारतगंज - 16.18%
नगर पंचायत कोरांव - 14.57%
नगर पंचायत शकरगढ़ - 17.63%
नगर पंचायत लालगोपालगंज  - 20.55%
नगर पंचायत मऊआइमा - 17.84%
नगर पंचायत फूलपुर - 17.86%

बलरामपुर में 11 बजे तक कुल 24.31 प्रतिशत  मतदान हुआ

नगर पालिका सदर 24.37 प्रतिशत

 नगरपालिका उतरौला 26 प्रतिशत 

नगर पंचायत तुलसीपुर 21.43 प्रतिशत

नगर पंचायत गैसड़ी 26.16 प्रतिशत 

नगर पंचायत पचपेड़वा 24.31 प्रतिशत

रायबरेली शहर के दो मतदान केंद्रों पर बवाल , मौके पर पहुंचे अधिकारी 

शहर के दो मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान प्रत्याशियों में नोकझोंक और गाली-गलौज हुई है। बवाल की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया है।

लखनऊ नगर निकाय मतदान प्रतिशत

दूसरा चरण- सुबह 9 से 11 बजे तक
नगर निगम : 13.56 प्रतिशत
नगर पंचायत : 23.83 प्रतिशत

राजनाथ सिंह ने किया भी लखनऊ में किया मतदान

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने यूपी नगरपालिका चुनाव 2023 के लिए वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, मैं लखनऊ के सभी मतदाताओं से यूपी नगरपालिका चुनाव 2023 के लिए वोट डालने की अपील करता हूं।

बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने लखनऊ में डाला वोट

लखनऊ में भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने डाला वोट डालने के बाद सभी से मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की सबसे बड़ी जीत का दावा भी किया। लखनऊ में बड़े स्तर पर विकास होने की बात कही।

सुबह 11 बजे तक उन्नाव समेत यूपी के विभिन्न जिलों में मतदान प्रतिशत

उन्नाव नगर पंचायत में 11 बजे तक 27 प्रतिशत से ज्यादा मतदान. नगर पालिका में 20.98 प्रतिशत मतदान हुआ। सीतापुर में 11 बजे तक 22.28% मतदान। फतेहपुर जिले में सुबह 11 बजे तक 22.53 प्रतिशत हुआ मतदान। हरदोई में 11:00 बजे तक 20% मतदान हुआ। बहराइच में 11 बजे तक 22.87 प्रतिशक्त हुआ मतदान। प्रतापगढ़ में 11 बजे तक 19.73 प्रतिशत वोटिंग। फिरोजाबाद में सुबह 11 बजे तक 24.97 प्रतिशत हुआ मतदान।

प्रयागराज में मतदान प्रतिशत 11 बजे तक 

नगर पंचायत सिरसा – 19.28%
नगर पंचायत हंडिया – 17.22%
नगर पंचायत भारतगंज – 16.18%
नगर पंचायत कोरांव – 14.57%
नगर पंचायत शकरगढ़ – 17.63%
नगर पंचायत लालगोपालगंज – 20.55%
नगर पंचायत मऊआइमा – 17.84%
नगर पंचायत फूलपुर – 17.86%

चन्दौली में फर्जी मतदान का मामला आया सामने, पुलिस ने 5 महिलाओं समेत नौ को लिया हिरासत में 
यूपी के चन्दौली में फर्जी मतदान का मामला आया सामने। प्रत्याशियों व समर्थकों में आक्रोश। धरने पर बैठे लोग, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी। पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 4 युवकों को लिया हिरासत में। फर्जी डॉक्यूमेंट पर वोट देने का आरोप। प्रत्याशियों ने निष्पक्ष मतदान पर उठाए सवाल। पुलिस प्रशासन पर लगाया सत्तापक्ष के मदद का आरोप। सुबह से ही फर्जी तरीके से मतदान का लगाया आरोप। चन्दौली के बूथ नम्बर 5 का मामला।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने प्रयागराज में किया मतदान

यूपी निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रयागराज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज इस लोकतंत्र के पर्व के मौके पर वोट देना सबका कर्तव्य है। हम भी उसी कर्तव्य का पालन करने आए हैं।

ड्यूटी के दौरान मैनपुरी SDM को आया हार्ट अटैक, मौत

मैनपुरी में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल की हार्ट अटैक से गुरुवार सुबह मौत हो गई। वीरेंद्र कुमार निकाय चुनाव में नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया में अध्यक्ष पर लिए निर्वाचन अधिकारी थे।

सुबह नौ बजे तक औसतन 10 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में मतदान जारी है जो शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह नौ बजे तक औसतन करीब 10 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है।

रायबरेली: मंत्री दिनेश सिंह किया मतदान, मतदाताओं को किया प्रेरित 

पुलिस के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उमेश द्विवेदी ने अलग-अलग मतदान केंद्रों पर निकाय चुनाव में मतदान किया है। मतदान के बाद दोनों मंत्रियों ने मतदाताओं से अधिक मतदान की अपील की है।

मंत्री नितिन अग्रवाल ने हरदोई में पत्नी समेत किया मतदान 

प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने हरदोई नगर के एएसबीबी इंटर कॉलेज में अपनी पत्नी सहित मतदान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार की गुंडागर्दी जनता अभी भी भूल नहीं पा रही है। देश व प्रदेश में किए हुए विकास के कारण नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा का साथ दे रही है।

प्रयागराज

फर्जी वोट डालने जा रही महिलाओं का मामला

प्रयागराज सीडीओ IAS गौरव कुमार का बयान

पोलिंग बूथ में 3 महिलाओं को पकड़ा गया- CDO

तीनों महिलाएं फर्जी वोट डालने में रही नाकाम- CDO

तीनों महिलाओं से पुलिस कर रही है पूछताछ- CDO

सही जानकारी नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई- CDO।

गोंडा: पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़, तीन घंटे में 13.50 फीसदी मतदान

परसपुर वोटिंग 11.68% ,
करनैलगंज 12.02, 
गोंडा सदर 7.38% 
कटरा 12% 
तरबगंज 11.3% 
बेलसर 15.67% 
धानेपुर 16% 
नबाबगंज 12.08%, 
मनकापुर 10.5% 
खरगूपुर 10.86%

प्रयागराज: सिद्धार्थ नाथ सिंह ने GHS गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया मतदान

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान आज पूर्व कैबिनेट मंत्री, तथा शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सिविल लाइंस स्थित जीएचएस गर्ल्स इंटर कॉलेज में अपने मताधिकार का प्रयोग कर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एकतरफा वोट पड़ रहा है।

लखीमपुर में भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर हमला 

  1. मुस्लिम बाहुल्य पोलिंग पर सपाइयों ने किया बवाल
  2. भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर किया हमला मारपीट...
  3. लखीमपुर के गुटैया बाग इलाके में हुआ बवाल
  4. शहर का मुस्लिम बहुल इलाका है गुटैया बाग
  5. भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी पुष्पा सिंह के बेटे की गाड़ी पर हमला
  6. गाड़ी के शीशे आदि तोड़े, भारी बवाल किया
  7. सपा समर्थकों द्वारा पोलिंग के बाहर की गई भारी गुंडागर्दी
 
यूपी निकाय चुनाव वोट प्रतिशत

नगर निगम वाराणसी में 5.25% मतदान

सुबह 9 बजे तक 5.25% मतदान हुआ

प्रयागराज में सुबह 9 बजे 5.30% वोटिंग हुई

सीतापुर में 9 बजे तक 10.85% मतदान हुआ

लखीमपुर में 9 बजे तक 9.87 प्रतिशत मतदान

महराजगंज में 9 बजे तक 10.24% मतदान हुआ

ललितपुर में 9 बजे तक 11 % मतदान हुआ

सहारनपुर में 9 बजे तक 11% मतदान हुआ

लखनऊ नगर निकाय पहला चरण मतदान प्रतिशत जोन व नगर पंचायत वार

 सुबह 7 से 9 बजे 
जोन एक - 4.8
जोन दो - 4.04
जोन तीन - 5.23
जोन चार - 6.09
जोन पांच - 5.46
जोन छह - आया नहीं
जोन सात - 7.13
जोन आठ - 7.96
______________
नगर पंचायत 
इंटौजा - 11
महोना - 13
बीकेटी - 10
काकोरी - 13
मलिहाबाद - 10.50
मोहनलालगंज - 10
अमेठी -  9.25
गोसाईगंज - 12
नगराम - 11
बंथरा - 11

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत 9:30 बजे तक

नगर निगम 5.30%
नगर पंचायत सिरसा 8.68%
नगर पंचायत हंडिया 7.89%
नगर पंचायत भारतगंज 9.64%
नगर पंचायत कोरांव 7.26%
नगर पंचायत शकरगढ़ 7.12%
नगर पंचायत लालगोपालगंज 8.78%
नगर पंचायत मऊआइमा 10.51%
नगर पंचायत फूलपुर 7.60%

प्रयागराज के करेली में तीन बुर्कानशी महिला फर्जी आधार कार्ड पर मतदान करने पहुंची थी। जांच में पकड़ी गई तीनों महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उरई में किया मतदान

यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज उरई में परिवार के साथ पहुंचकर किया मतदान

लखनऊ में विधायक नीरज बोरा ने परिवार के साथ डाला वोट

विधायक नीरज बोरा व उनकी पत्नी ने अयोध्या दास वार्ड टाइगर पब्लिक स्कूल में अपना मतदान किया।

प्रतापगढ़ में 9 बजे तक 17.20% वोटिंग, अमरोहा में 13 फीसदी मतदान

गोंडा जिले में सुबह 9 बजे तक 12% हुआ मतदान। वाराणसी में सुबह 9 बजे तक 5.25 प्रतिशत हुआ मतदान, गंगापुर नगर पंचायत में 13.6 प्रतिशत हुआ मतदान। रायबरेली में 18 फीसदी, गाजीपुर जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 4.6 प्रतिशत वोटिंग। जनपद में पहले 2 घंटे में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चंदौली में 9 बजे तक 10.65 प्रतिशत मतदान। जौनपुर  में सभी नगर पंचायतो में सुबह 9 बजे तक 8% मतदान हुआ। रामपुर में सुबह 9 बजे तक 7.19 प्रतिशत मतदान, प्रतापगढ़ में 9 बजे तक 17.20 प्रतिशत वोटिंग। लखनऊ में 9 बजे तक वोट 10 फीसदी से ऊपर वोटिंग। अमरोहा जिले में 9:00 बजे तक 13% हुआ मतदान।

रायबरेली: निकाय चुनाव में दिखा मतदाताओं में उत्साह, दो घंटे में 18 फीसदी मतदान 

रायबरेली, अमृत विचार। गुरुवार को हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव में मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।शुरुआत के दो घंटे में पूरे जनपद में 18 फीसदी मतदान हुआ है। गुरुवार को जनपद की एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है।

फतेहपुर में बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लगी लंबी कतार

फतेहपुर जिले में सुबह से ही बूथ में लगी लोगों की लंबी-चौड़ी कतार, लोग लगातार बढ़ चढकर वोटिंग में ले रहे हिस्सा, मतदान को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह

फतेहपुर निकाय चुनाव नगर पंचायत और नगर पालिका के आंकड़े
नगर पालिका-2
फतेहपुर सदर-186364
बिंदकी-31202

नगर पंचायत -8
खागा, बहुआ, कोड़ा जहानाबाद किशनपुर, हथगांम, असोथर, कारीकान धाता,  खखरेरू

वोटर-390661
कुल वार्ड-174
मतदान केंद्र -173
बूथ-472

लखनऊ में सुबह 9 बजे तक अनुमानित 8 प्रतिशत से अधिक मतदान : डीएम

यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह नौ बजे तक 8 फीसदी वोट पड़े, यह जानकारी जिलाधाकारी सूर्य पाल गंगवार ने दी है।

अखिलेश ने कसा तंज, इस साल भी सड़कों पर नाव चलेगी

गोरखपुर में चुनाव से पहले ही नगर निगम की खुल गयी पोल। थोड़ी सी बारिश में ही हर तरफ़ जलभराव है, अभी लोग गंदे पानी और कीचड़ में सनकर वोट डालने जाएंगे, अगर और ज़्यादा बारिश हुई तो इस साल भी सड़कों पर नाव चलेगी। आज की सत्ता के भ्रष्टाचार से नालियाँ गंदगी से भरी और रुकी पड़ी हैं।

प्रयागराज के हड़िया में बने पिंक बूथ पर हुआ विवाद

प्रयागराज के हड़िया में बने पिंक बूथ पर हुआ विवाद, मौके पर रही पुलिस ने विवाद को कराया शांत।

हैलो मैं डीएम बोल रहा हूं, क्या दिक्कत आ रही

नगर में गुरुवार को निकाय चुनाव के दौरान प्रेक्षक लीना जौहरी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार के साथ भ्रमण पर निकलीं। सुबह 8.30 बजे दोनों अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और वहां कई बूथों में ईवीएम में तकनीकी समस्या आने की दर्ज शिकायतों का संज्ञान लिया।

 

गोंडा के 10 नगर निकायों में मतदान शुरू, मतदाताओं में भारी उत्साह

शहर की सरकार के चुनाव के लिए जिले के 10 नगर निकायों में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है और सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। खासकर महिलाएं बड़ी संख्या में घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंच रही हैं।

फिरोजाबाद में बूथ संख्य़ा 158 पर ईवीएम खराब

फिरोजाबाद के बूथ संख्य़ा 158 पर ईवीएम खराब होने से मतदाताओं को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है, जानकारी के मुताबिक ईवीएम में गड़बड़ी के चलते घंटों से मतदान प्रभावित है। 

मायावती ने किया मतदान

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने किया भी लखनऊ में अपने मताधिकार के प्रयोग किया। इस दौरान मायावती मीडिया से बात करते हुए मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

0276

बता दें कि मायावती ने राजधानी के चिल्ड्रेन पैलेस म्युनिसिपल स्कूल में अपने मताधिकार का उपयोग किया। 

बहराइच में डीएम और एसपी ने लिया मतदान केंद्रों जायजा

यूपी निकाय चुनाव को लेकर बहराइच में 121 केंद्रों पर शुरू हुआ मतदान, डीएम और एसपी ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा, शहर की सरकार के लिए 3.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान।

प्रयागराज में भाजपा प्रत्याशी गणेश केसरवानी ने मतदान से पहले संगम में किया स्नान
प्रयागराज में मतदान से पहले भाजपा उम्मीदवार गणेश केसरवानी ने संगम में स्नान कर बड़े हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना। बजरंगबली से चुनाव में जीत का मांगा आशीर्वाद। कहा, बजरंगबली के आशीर्वाद से उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है, चुनाव जीतने के बाद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

सीतापुर: नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने सपरिवार किया मतदान
सीतापुर में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने सपरिवार किया मतदान। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश के सांप्रदायिक ताकतों को रोकने वाले बयान पर बोले…उनको कुछ समझ में नहीं आ रहा। उल्टा-सीधा बोलते रहते हैं। जनता का विकास हो रहा, विपक्षियों को देखा नही जा रहा। यह अभी ट्रेलर है 2024 का, पिक्चर बाकी है।

आगरा के बूथ संख्या 648 और 659 में ईवीएम खराब, मतदान में देरी
आगरा के बूथ संख्या 648 और 659 में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान में देरी. ईवीएम को किया जा रहा है चेंज. मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।

वाराणसी में बारिश के बीच 1325 बूथों पर मतदान जारी
शहर की सरकार चुनने के लिए वाराणसी में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही बारिश भी जमकर वाराणसी में हो रही है.।बारिश के कारण मतदान की प्रक्रिया में बाधा जरूर आई है। घरों से निकलकर मतदाता बूथ तक नहीं आ पाए हैं. ऐसे में सुबह मतदान थोड़ी धीमी गति से हो रहा है. वाराणसी में 1325 बूथों पर मतदान हो रहा है, 11 प्रत्याशी मेयर पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

सीएम योगी ने की मतदान की अपील  

मुख्यमंत्री योगी मतदान

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर के आदर्श मतदान स्थल वार्ड संख्या 78 पुराना गोरखपुर में अपना मतदान कर प्रदेश की जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनता से अनुरोध किया सबसे पहले मतदान उसके बाद जलपान।

Untitled

आगरा, वाराणसी और लखनऊ में कई बूथ पर ईवीएम हुआ खराब 

आगरा के बूथ संख्या 648 और 659 में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान शुरू नहीं हुआ, वहीं वाराणसी से शिवपुरा में वार्ड नंबर 166 ईवीएम खराब होने से रुका मतदान

वार्ड शिवपुरा में बूथ संख्या 166 पर नहीं शुरू हुआ मतदान

लखनऊ बूथ संख्या 1084 पर ईवीएम खराब होने की खबर

लखनऊ: सपा की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने किया मतदान
राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने भी किया मतदान। सपा उम्मीदवार वंदना मिश्रा ने कहा ईवीएम की थोड़ी समस्या हुई फिलहाल ईवीएम सही हो गया है।

 

संबंधित समाचार