बस्ती : खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने की कार्रवाई, बिना मान्यता प्राप्त दो स्कूलों को कराया बंद

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, बस्ती । शासन के निर्देश पर इस समय जिले में बिना मान्यता चल रहे स्कूलों को अभियान चलाकर बंद कराया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी बस्ती सदर विनोद त्रिपाठी ने शहर से सटे मूड़घाट चौराहे के निकट चल ने दो गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराया। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर इस समय अभियान चलाकर बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने शहर से सटे मूड़घाट चौराहे पर स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल और कैंब्रिज पब्लिक स्कूल मूड़घाट को बंद करा दिया।

कैम्ब्रिज स्कूल पूरी तरह बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा था, जबकि जीनियस पब्लिक स्कूल में बिना मानक व मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। दोनों स्कूलों को नोटिस भी दी गई। कैंब्रिज पब्लिक स्कूल  को सख्त चेतावनी दी गई और भविष्य में संचालन की स्थिति में जुर्माना व एफआईआर की चेतावनी भी दी गयी। बताया कि स्कूल में पढ़ रहे सभी बच्चों का प्रवेश निकटतम सरकारी स्कूलों में कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में संचालित हो रहे दूसरे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लगाम लगेगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और बिना मान्यता संचालित होने वाले स्कूलों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : आयकर विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

संबंधित समाचार