पौड़ी गढ़वाल: बंदर के पिंजरे में कैद हो गया गुलदार 

Amrit Vichar Network
Published By Shweta Kalakoti
On

पौड़ी गढ़वाल, अमृत विचार। गढ़वाल वन विभाग के नागदेव स्थित अणेथ गावं और आसपास के गावों में कई दिनों से बंदरों का आतंक छाया था। बंदरों ने कई ग्रामीणों को काट कर घायल कर दिया था। बंदर घरों में घुसकर खाद्य पदार्थों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बंदरों से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने बंदरों के लिए पिंजरा लगाया। लेकिन बंदर की जगह उसमें गुलदार कैद हो गया। बताया जा रहा है कि एक गुलदार मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने गुलदार का मेडिकल जांच करवाई। मेडिकल जांच में गुलदार स्वस्थ मिला। वन विभाग की टीम जल्द ही गुलदार को जंगल में छोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कुछ माह पहले वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पिंजरे में अभी तक कोई बंदर नहीं फंसा। अणेथ गांव में ग्रामीण मनोरथ प्रसाद ने बताया कि वह सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने देखा कि घर के पास बंदर पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में गुलदार फंसा है।

 

संबंधित समाचार