UPSRTC से लखनऊ और बरेली समेत इन छह जिलों में बस कंडक्टर भर्ती का रास्ता साफ, जानें प्रक्रिया

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज में कंडक्टर पद के लिए लंबे समय से नौकरी के लिए इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए अच्छी व राहत की खबर है। राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज में संविदा पर कंडक्टर की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। 

इनमे लखनऊ समेत गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ नोएडा परिक्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 1245 पदों के लिए 15 अप्रैल तक एजेंसी के जरिए भर्ती का टेंडर जारी हो जाएगा। संविदा पर परिचालक पद पर भर्ती के लिए 12 वीं पास होना जरूरी होगा। 

इसके साथ कम से कम 18 और अधिकतम 40 वर्ष उम्र होनी चाहिए। भर्ती की शतों में 10 हजार रुपये जमानत धनराशि जमा करनी होगी। परिवहन निगम से 11 महीने का अनुबंध होगा, करीब ढाई रुपये प्रति किमी.वेतन मिलेगा। किसी प्रकार का भ्रष्टाचार साबित होने पर गैर नोटिस बर्खास्त कर दिया जाएगा।

परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश के छह क्षेत्रों में एजेंसी के जरिए संविदा पर परिचालकों की भर्ती पर निर्णय हो गया है। इसी सप्ताह टेंडर जारी कर दिया जाएगा। बस कंडक्टर की कमी दूर कर यात्रियों को बसों की सुविधा मुहैया कराई जा सके।

सेवानियोजन कार्यालय में पंजीकरण जरूरी 
भर्ती के लिए आवेदक का पंजीकरण सेवानियोजन कार्यालय में जरूरी है। पंजीकरण नंबर से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। एजेंसी के जरिए कितने लोगों की भर्ती की गई है, यह जानकारी सेवानियोजन कार्यालय में देनी होगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: जनरथ बसों में किराया एसी का, यात्री सुविधा साधारण बस जैसी

संबंधित समाचार