वंदे भारत एक्सप्रेस में बुकिंग शुरू, जानिये कितना है आगरा से दिल्ली का किराया
आगरा, अमृत विचार। शनिवार को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20171) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस ट्रेन में रेलवे ने किराया जारी करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है। वंदे भारत में आगरा से नई दिल्ली निजामुद्दीन के लिए यात्रियों को 805 रुपये में टिकट मिलेगा, हालांकि ये चेयर कार के लिए ही मान्य है। भोपाल के कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली का सफर 8:15 घंटे में पूरा होगा। जबकि आगरा से नई दिल्ली की दूरी तकरीबन दो घंटे में पूरी होगी। ये ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। आगरा में ट्रेन पूर्वाह्न 11:23 बजे आएगी, जबकि दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर इसके पहुँचने का समय 13:25 बजे निर्धारित किया गया है।
ये है किराया सूची
स्टेशन स्टेशन तक चेयर कार एग्जीक्यूटिव क्लास
आगरा कैंट निजामुद्दीन 805 1390
आगरा कैंट ग्वालियर 525 1005
आगरा कैंट वीरांगना लक्ष्मीबाई 700 1355
आगरा कैंट रानी कमलापति 1420 2630
ये भी पढ़ें - लखनऊ में BSP की बड़ी बैठक आज, मायावती बनाएंगी निकाय चुनाव की रणनीति
