2024 में तीसरी बार आ रहे पीएम मोदी :ऋषिकेश उपाध्याय

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अमृत विचार, अयोध्या। बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में कार्यकर्ता व नेताओं ने अवधपुरी वार्ड बूथ नंबर 131 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना। मन की बात के 99वें संस्करण पर उन्होंने सभी को बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम के बार बूथ कमेटी का गठन किया गया। सरल एप से कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। 
     
ऋषिकेश ने सभी को इससे जुड़ने का तरीका बताया और इसे सक्रिय कराया। उन्होंने बताया कि इस एप से कार्यकर्ताओं को सरकार व संगठन की जानकारी मिलती रहेगी। उन्होंने 2024 के चुनाव के लिए सभी को कमर कसने का आह्वान किया। कहा कि एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी सरकार बनने जा रही है। मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या की बदलते तस्वीर की चर्चा की। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद अशोका द्विवेदी, महानगर महामंत्री परमानंद मिश्रा, बूथ अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, शक्ति केंद्र संयोजन शिव कुमार गौड़, राजकुमार वर्मा, पवन पांडेय, अवधेश मिश्रा, डिजिटल विशेषज्ञ आशीष मिश्रा, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें -लखनऊ: सम्मान निधि से जुड़ेंगे खामियों में फंसे किसान, मई में चलेगा अभियान 

 

संबंधित समाचार