गदरपुरः विजिलेंस ने रिश्वत लेते महिला प्रधान को किया गिरफ्तार

गदरपुरः विजिलेंस ने रिश्वत लेते महिला प्रधान को किया गिरफ्तार

गदरपुर, अमृत विचार। शौचालय दिलाने के नाम पर 6 हजार की रिश्वत ले रही महिला प्रधान को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कौशल कुमार उर्फ सोनू पुत्र ऋषि पाल निवासी गिरधरनगर, हरिशंकर शर्मा पुत्र भगवानदीन शर्मा निवासी गोपाल नगर तथा जय सैनी पुत्र पूरन लाल निवासी किशनपुर ने 20 मार्च को ग्राम प्रधान कविता रानी गुंबर पर शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की फाइल में हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज की थी। 

शिकायत का संज्ञान लेकर एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा ने उनसे इस संबंध में बात की। आरोप था कि प्रधान प्रत्येक फाइल पर हस्ताक्षर करने के 2000 रुपये मांग रही हैं। गुरुवार को विजिलेंस टीम ने नोटों पर पाउडर लगाकर तीनों को ग्राम गोपाल नगर में स्थित महिला ग्राम प्रधान के घर पर भेजा। ग्राम प्रधान ने जैसे ही रुपये पकड़े विजिलेंस की महिला टीम ने गिरफ्तार कर लिया। प्रधान को विजिलेंस टीम अपने साथ लेकर रवाना हो गई। 

विजिलेंस के निरीक्षक मनोहर सिंह दसोनी का कहना था कि आरोपी प्रधान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल, निरीक्षक मनोहर सिंह दसोनी, दीप जोशी, गिरीश जोशी, महिला हैंड कांस्टेबल ममता तिवारी, सिपाही दीपा टम्टा, गदरपुर थाने से महिला उप निरीक्षक कुसुम रावत, बलवंत सिंह, संजीव कुमार आदि थे।

आरोपी प्रधान का बस्ता किया जब्त 

बीडीओ शेखर जोशी ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी योगेश उपाध्याय द्वारा आरोपी ग्राम प्रधान कविता रानी से बस्ता वापस ले लिया गया है। उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद आदेश मिलने पर चार्ज देने की कार्यवाही की जाएगी। उप प्रधान को प्रभार दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- देहरादूनः McDonald's और KFC की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर लाखों ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार

ताजा समाचार

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने मानव तस्कर के चंगुल से नाबालिग लड़की को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार
Unnao की कंचन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित...सीएसजेएमयू यूनिवर्सिटी में 39वां दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित
Mathura News: दुकानदार से 10000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया विद्युत उपकेंद्र का संविदाकर्मी
Shardiya Navratri 2024: उन्नाव में नवरात्रि से पहले मूर्तिकार सजा रहे मां की भव्य प्रतिमाएं...बाजार में इतने हजार तक की मूर्ति उपलब्ध
Unnao News: धान और दलहन के लिए अमृत बनकर बरस रहे बदरा...किसान खुश
Ballia News: 800 से अधिक कारतूस और दो तमंचे के साथ बलिया रेलवे स्टेशन से दो गिरफ्तार