बहराइच: Border पर मवेशी चरा रही दो महिलाओं को बाघ ने बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

कतर्नियाघाट जंगल से सटे नेपाल क्षेत्र में हुई घटना, मृतक महिलाएं नेपाल की हैं निवासी

बिछिया/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के निशान गाड़ा वन रेंज जंगल से सटे नेपाल क्षेत्र में शाम को नेपाली महिलाएं मवेशियों को घास चरा रही थी। तभी पहुंचे बाघ ने दोनों महिलाओं पर हमला कर मार डाला। इसके बाद चला गया। महिलाओं की खोजबीन करते हुए नेपाल पुलिस पहुंची। पुलिस ने क्षत विक्षत शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बहराइच का कतर्नियाघाट जंगल नेपाल सीमा से सटा हुआ है। जबकि नेपाल का रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क बहराइच के जंगल से सटा हुआ है। ऐसे में जंगली वन्य जीव इधर उधर विचरण करते रहते हैं। सोमवार शाम को भारत-नेपाल सीमा के निकट नेपाल क्षेत्र में जंगल के किनारे मवेशी चरा रही दो नेपाली महिला को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया। घटना से सीमा से सटे दोनों देश के गांवों में हड़कंप मच गया। भारत-नेपाल सीमा   पर पिलर संख्या 79 नोमेस लैंड के निकट जंगल के किनारे नेपाल के कुछ ग्रामीण मवेशियों को चराने के लिए पहुचे थे। इस दौरान नेपाली दो महिलाओं पर बाघ ने एकसाथ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बाघ के हमले मृतक महिलाओं की पहचान समुद्री बुढ़ा (45) निवासी गांव 10 नम्बर वार्ड नम्बर 5 मधुबन जिला बर्दिया, धनसारी गुरुंग (50) निवासी 9 गांव 9 नम्बर वार्ड नंबर 5 मधुबन जिला बर्दिया के रूप में बताई गई है। घटनास्थल भारतीय क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज के जंगल से सटा हुआ है। नेपाल की पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं का क्षतविक्षत शव नेपाल क्षेत्र के जंगल से बरामद किया है। नेपाल की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नेपाल क्षेत्र में हुई घटना

प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट आकाशदीप बधावन ने बताया कि घटनास्थल और मृतक दोनों नेपाल के हैं। बाघ किस जंगल का है, इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें - बेरहमी: गोद ली हुई बच्ची को प्रेस से जलाया, पूरे शरीर पर दिए चोट के नीले निशान, पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार