प्रयागराज पहुंचे आप सांसद संजय सिंह, बोले- अडाणी को बचा रही BJP, हमारी मांग कराई जाये JPC की जांच 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

प्रयागराज, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज प्रयागराज पहुंचे। जहाँ उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अडाणी को बचा रही। उन्होंने कहा कि क्यों नहीं अडाणी की जांच की जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी अडाणी की जेपीसी, (जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा मोदी जी का पूरा सहयोग अडाणी को मिल रहा है। कई-कई लाख करोड़ रुपए उनको दे दिए जाते हैं। लेकिन उसके बावजूद उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती।    

सांसद संजय सिंह ने  प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि जिस तरीके से यूपी में नगर निकाय चुनाव होने हैं। उसके लिए हम लोगों ने सारी रणनीति तैयार कर ली है। प्रदेश के सभी निकायों में हमारी पार्टी के पदाधिकारी चुनावों की तैयारी में जुटे हैं। 

मीडिया के सवालों पर उन्होंने जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश सरकार आंख मिचौली खेल रही है। जबकि दिसंबर में ऊर्जा मंत्री  ए के शर्मा के साथ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के साथ बैठक भी हुई थी। उनकी मांग को पूरा करने के बावजूद उनकी माँग नही मानी गई। पूरा प्रदेश बिजली संकट से जूझ रहा है। 

नगर निगम चुनाव  के बारे में उन्होंने कहा कि शहर की सफाई की जिम्मेदारी हम लोगों की होती है। क्योंकि शहर की जिम्मेदारी झाड़ू से ही सफाई होती है। दिल्ली में हमारी सरकार ने जो वादा किया था वह पूरा किया। उत्तर प्रदेश की जनता अगर हमारे साथ आई तो हम निकाय चुनाव में सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में जहां-जहां हमारे लोग जीतेंगे वहां हाउस टैक्स हाफ वाटर टैक्स माफ किया जाएगा। उमेश पाल हत्याकांड पर उन्होंने कहा सरका गुंडों को बढावादे रही है। जेल से साजिश की जाती है। गुजरात मोदी जी का गढ़ माना जाता है। वहा से जेल के अंदर से माफिया साजिश कर रहे है, ये बड़े शर्म की बात है। 

ये भी पढ़ें -UP में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री ने कहा- बहाल होंगे बर्खास्त कर्मचारी

संबंधित समाचार